1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Gold Price Today :  सोने में चमक बरकरार, चांदी पड़ी नम ; 21 फरवरी को ​कितना है रेट?

Gold Price Today :  सोने में चमक बरकरार, चांदी पड़ी नम ; 21 फरवरी को ​कितना है रेट?

पीले धातु (सोने) के भाव में तेजी बरकरार है। अपनी शुद्धता और अधिक मूल्य के लिए पहचाना जाने वाले 24 कैरेट गोल्ड का रेट 21 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में बढ़कर 157530 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Gold Price Today :  पीले धातु (सोने) के भाव में तेजी बरकरार है। अपनी शुद्धता और अधिक मूल्य के लिए पहचाना जाने वाले 24 कैरेट गोल्ड का रेट 21 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में बढ़कर 157530 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 850 रुपये बढ़कर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

पढ़ें :- सोना-चांदी फिर चमके: चांदी में 3 हजार से ज्यादा की उछाल, जानिए आज के ताजा रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold 5,027.13 डॉलर प्रति औंस पर है। वैश्विक बाजार में Gold में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सेफ एसेट के तौर पर मांग में बढ़ोतरी की वजह से घरेलू मार्केट में भी Gold उछला। रूस-यूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने से भी वैश्विक अनिश्चितता फिर से बढ़ गई है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 144260 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट Gold की कीमत 157380 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट Gold की कीमत 157380 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 144260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमत
Silver में 21 फरवरी की सुबह गिरावट है। कीमत 269900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में Silver का हाजिर भाव 80.5 डॉलर प्रति औंस पर है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में Silver की कीमत 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही। जनवरी महीने में Silver की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

पढ़ें :- Silver Price Today : आज चांदी हुई सस्ती, जानिये कितना कम हुआ रेट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...