HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. टी20 विश्व कप में मिली जीत के बाद रोहित शर्मा ने फैंस को दिया खास निमंत्रण

टी20 विश्व कप में मिली जीत के बाद रोहित शर्मा ने फैंस को दिया खास निमंत्रण

टी20 विश्व कप 2024 में मिली जीत के बाद अब टीम वतन वापस लौट रही है। टीम इंडिया के खिलाड़ी बारबाडोस से स्पेशल फ्लाइट में रवाना हो चुके हैं। भारत पहुंचने से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने फैंस के लिए एक मैसेज शेयर किया है। इसमें उन्होंने फैंस को जीत के जश्न में शिरकत करने के लिए खास निमंत्रण दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2024 में मिली जीत के बाद अब टीम वतन वापस लौट रही है। टीम इंडिया के खिलाड़ी बारबाडोस से स्पेशल फ्लाइट में रवाना हो चुके हैं। भारत पहुंचने से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने फैंस के लिए एक मैसेज शेयर किया है। इसमें उन्होंने फैंस को जीत के जश्न में शिरकत करने के लिए खास निमंत्रण दिया है।

पढ़ें :- Video: टीम इंडिया और पीएम मोदी के बीच बातचीत का वीडियो आया सामने, जानिए क्या-क्या हुई बातचीत

दरअसल, टी20 विश्व में मिली जीत के बाद टीम इंडिया की गुरुवार को मुंबई में विक्ट्री परेड होगी। इसको लेकर रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, हम आप सभी के साथ इस खास पल को इंजॉय करना चाहते हैं। तो चलिए 4 जुलाई को शाम 5 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े में विक्ट्री परेड के साथ इस जीत का जश्न मनाते हैं। ट्रॉफी घर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने दिल और ट्रॉफी वाली इमोजी भी लगाई।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। भारत ने जब 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तब भी मुंबई में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था। उस वक्त भारतीय खिलाड़ियों को एक खुली बस में घुमाया गया था।

 

पढ़ें :- रोहित-द्रविड़ ने PM मोदी को सौंपी ट्रॉफी... तो BCCI ने दिया ये खास तोहफा; देखें तस्वीरें
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...