1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीएलओ की मौत पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, कहा-सत्ता के दंभ में भाजपा अमानवीय हो गयी

बीएलओ की मौत पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, कहा-सत्ता के दंभ में भाजपा अमानवीय हो गयी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीएलओ की मौत पर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, सत्ता के दंभ में भाजपा अमानवीय हो गयी है। सत्ता के अहंकार में भाजपा सरकार ये मानकर चल रही है कि काम के दबाव में किसी की मृत्यु होने पर भी न तो हम अपनी व्यवस्था सुधारेंगे न ही कोई मुआवज़ा देंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीएलओ की मौत पर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, सत्ता के दंभ में भाजपा अमानवीय हो गयी है। सत्ता के अहंकार में भाजपा सरकार ये मानकर चल रही है कि काम के दबाव में किसी की मृत्यु होने पर भी न तो हम अपनी व्यवस्था सुधारेंगे न ही कोई मुआवज़ा देंगे।

पढ़ें :- ये क्या गारंटी कि दुबारा करवाने पर परीक्षा फिर लीक नहीं होगी....NEET परीक्षा को रद्द होने पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जिस तरह से SIR में बीएलओ की जान जा रही है और निर्दयी भाजपा सरकार लोगों के दुख के लिए शोक प्रकट न करके, उल्टा जिनकी जान जा रही है, उनके ऊपर ही कामचोरी का जो आरोप लगा रही है वो बेहद निंदनीय है।

उन्होंने आगे लिखा, सत्ता के अहंकार में भाजपा सरकार ये मानकर चल रही है कि काम के दबाव में किसी की मृत्यु होने पर भी न तो हम अपनी व्यवस्था सुधारेंगे न ही कोई मुआवज़ा देंगे। भाजपा के कट्टर समर्थक तक इससे शर्मिंदा हैं और जनाक्रोश की प्रतिक्रिया के डर से उन लोगों के घर तक नहीं जा पा रहे हैं, जिनकी जान जा रही है। उनके सामाजिक संबंधों में दरार आ गयी है।

‘भाजपाई’ होना एक तरह से उन लोगों के लिए नकारात्मक रूप से इस्तेमाल किया जाने लगा है, जो दंभी, अंहकारी, निर्दयी और दूसरे के दुख से सुख पाते हैं। सत्ता के दंभ में भाजपा अमानवीय हो गयी है।

 

पढ़ें :- NEET Exam Cancelled : नीट परीक्षा रद्द होते ही छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- दो साल की मेहनत बर्बाद,अब किस पर करें भरोसा?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...