Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विपक्ष कई दिनों से FIR दर्ज करने की मांग उठा रहा था। जिसके बाद गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर 8 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। लेकिन, एफ़आईआर दर्ज होने के बाद सियासत और तेज होगी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले में बड़े चेहरों को बचाने के लिए एफ़आईआर दर्ज करने का आरोप लगाया है।

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एफ़आईआर दर्ज होने के बाद एक्स पोस्ट में लिखा, “भाजपा राज में नाइंसाफ़ी की दिखेगी… ये झांकी फुनगी को फांसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी!” उन्होंने आगे कहा, ” जनता कह रही है कि पहले SIT के बहाने सारे सबूत साफ़ कर दिये गये होंगे और ये निश्चित कर लिया गया होगा कि किन बड़ी मछलियों को बचाना है और किसको फँसाना है, उसके बाद FIR हो रही है। लगता है SIT को पहले रिपोर्ट बनाकर दे दी गई होगी और उसके हिसाब से जाँच की गई होगी मतलब निष्कर्ष पहले निकाल लिया गया होगा।”
भाजपा राज में नाइंसाफ़ी की दिखेगी ये झांकी
फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी!जनता कह रही है कि पहले SIT के बहाने सारे सबूत साफ़ कर दिये गये होंगे और ये निश्चित कर लिया गया होगा कि किन बड़ी मछलियों को बचाना है और किसको फँसाना है, उसके बाद FIR हो रही है।
लगता है SIT को… pic.twitter.com/kleY4wdhTj
पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft : आप सांसद संजय सिंह ने पूछा- चढ़ावे में चोरी करने वाले मोदी के क़रीबी चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव कब जेल जायेंगे?
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 25, 2026
सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर में चढ़ावे के संग्रहण और जमा प्रक्रिया की जांच के दौरान वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की गयी है। इस एफआईआर में 8 लोगों के खिलाफ शिकायत की गई है। कार्रवाई की गई। SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।बता दें कि चढ़ावा चोरी मामले में लगातार नए आरोप, दस्तावेज और सवाल सामने आ रहे थे। अब ट्रस्ट की तरफ से FIR दर्ज होने के बाद यह मामला औपचारिक आपराधिक जांच की दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा है।