1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए ‘वृक्षारोपण’ दरअसल ‘भ्रष्टारोपण’ का कार्यक्रम, 350 करोड़ कमाने की गुप्त भाजपाई योजना

अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए ‘वृक्षारोपण’ दरअसल ‘भ्रष्टारोपण’ का कार्यक्रम, 350 करोड़ कमाने की गुप्त भाजपाई योजना

Lucknow : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'पौधरोपण महाभियान-2026' के दृष्टिगत जनप्रतिनिधियों से वर्चुअली संवाद किया। इस संवाद में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों से लेकर नगर पंचायतों के पार्षदों तक, जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इस मौके पर सीएम योगी ने अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में 12 जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। जिसको लेकर विपक्षी दल सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘पौधरोपण महाभियान-2026’ के दृष्टिगत जनप्रतिनिधियों से वर्चुअली संवाद किया। इस संवाद में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों से लेकर नगर पंचायतों के पार्षदों तक, जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इस मौके पर सीएम योगी ने अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में 12 जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। जिसको लेकर विपक्षी दल सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव की कुंडली में मुख्यमंत्री और राहुल गांधी की कुंडली में 2047 तक प्रधानमंत्री बनने का कोई योग नहीं: केशव मौर्य

अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा के लिए ‘वृक्षारोपण’ दरअसल ‘भ्रष्टारोपण’ का कार्यक्रम है और ये 350 करोड़ कमाने की गुप्त भाजपाई योजना है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ” नये पेड़ लगाने से पहले सुनो उनकी कहानी… जिन पेड़ों को लगाके कभी भी न दिया पानी… भाजपा के लिए ‘वृक्षारोपण’ दरअसल ‘भ्रष्टारोपण’ का कार्यक्रम है। ये 35 करोड़ पेड़ लगाने का नहीं बल्कि प्रत्येक पेड़ से कम-से-कम 10 रूपये मतलब कुल मिलाकर 350 करोड़ कमाने की गुप्त भाजपाई योजना है। जिन्होंने न छोड़ा प्रभु का दरबार… वो क्या छोड़ेंगे बगीचा और बाग…”

सीएम योगी ने जनप्रतिनिधियों से क्या कहा? 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में पौधरोपण अभियान जनांदोलन का स्वरूप ले चुका है। 5 जून 2026 (विश्व पर्यावरण दिवस) पर भी पांच करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इस प्रकार विगत 9 वर्ष में प्रदेश में 247 करोड़ से अधिक पौधे रोपित किए जा चुके हैं।” उन्होंने अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में 12 जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।

पढ़ें :- जौहर यूनिवर्सिटी मामले में पूर्व सपा सांसद डॉ एसटी हसन का बड़ा बयान, सपा सरकार में 4 मुख्यमंत्री में आजम खा भी थे, आज़म खान ने यूनिवर्सिटी को वैलिड क्यों नही कराया, ये उनकी भूल है
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...