1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री रहते अखिलेश यादव को सैफई परिवार के अलावा न दलित याद आए और न ही पिछड़ों की चिंता की: केशव मौर्य

मुख्यमंत्री रहते अखिलेश यादव को सैफई परिवार के अलावा न दलित याद आए और न ही पिछड़ों की चिंता की: केशव मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, अगड़ा, पिछड़ा और दलित की त्रिवेणी मजबूती से चट्टान की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ खड़ी है। इस 85 फ़ीसदी आबादी को केवल और केवल मोदी जी में भरोसा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, अगड़ा, पिछड़ा और दलित की त्रिवेणी मजबूती से चट्टान की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ खड़ी है। इस 85 फ़ीसदी आबादी को केवल और केवल मोदी जी में भरोसा है।

पढ़ें :- सपा सरकार आने पर आजम खां साहब के सभी मुकदमें वैसे ही वापस होंगे जैसे सीएम और डिप्टी सीएम ने अपने और अपने लोगों का किया: अखिलेश यादव

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, सपा फर्जीवाड़ा का जमावड़ा है और उसका पीडीए महाफर्जी। पिछड़ों और दलितों को ठगने का उसका फार्मूला अब असफल हो चुका है। 2012-2017 के दौरान अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते उनको सैफई परिवार के अलावा न दलित याद आए और न ही पिछड़ों की चिंता की।

पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, बोले- प्रतिस्पर्धा करने से डरते हैं पश्चिमी देश

उन्होंने आगे लिखा, कालचक्र ने उनको मुंगेरीलाल बना दिया है जो रात-दिन बस हसीन सपने देखता है। उनको यह असलियत क़ायदे से समझ लेना चाहिए कि अगड़ा, पिछड़ा और दलित की त्रिवेणी मजबूती से चट्टान की तरह यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ खड़ी है। इस 85 फ़ीसदी आबादी को केवल और केवल मोदी जी में भरोसा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...