1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ankit Balian murder case: हत्या में शामिल दो शूटरों की हुई शिनाख्त, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी

Ankit Balian murder case: हत्या में शामिल दो शूटरों की हुई शिनाख्त, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी

हरियाणवी गायक अंकित बलियान की हत्या के बाद पुलिस की तफ्तीश जारी है। पुलिस की तफ्तीश में वारादात में शामिल शूटरों के बारे में अहम जानकारी हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि, शूटरों के भागने के रास्ते और पहचान से जुड़ी जानकारी मिली है और शूटरों की शिनाख्त भी हो गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ankit Balian murder case: हरियाणवी गायक अंकित बलियान की हत्या के बाद पुलिस की तफ्तीश जारी है। पुलिस की तफ्तीश में वारादात में शामिल शूटरों के बारे में अहम जानकारी हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि, शूटरों के भागने के रास्ते और पहचान से जुड़ी जानकारी मिली है और शूटरों की शिनाख्त भी हो गयी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में करनाल, पानीपत और रोहतक में दबिश दी है। वहीं, शूटरों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पढ़ें :- सिंगर अंकित बालियान के हत्यारे एनकाउंटर में ढेर, पुलिस ने 50-50 रुपए का रखा था इनाम

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को शार्प शूटर करनाल से बिडौली होते हुए शामली पहुंचे थे। नाला पटरी पर अंकित की हत्या करने के बाद चारों दिल्ली रोड से बड़ौत-बागपत होते हुए गौरीपुर मोड़ पहुंचे और वहां से सोनीपत की ओर निकल गए। इसके बाद सभी अपने-अपने ठिकानों पर चले गए।

पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि, शूटर करनाल, पानीपत और रोहतक के रहने वाले हैं। इसमें दो करनाल के बताए जा रहे हैं। एक शार्प शूटर करनाल के कारोबारी का बेटा बताया जा रहा है। हालांकि, अभी पुलिस की तफ्तीश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- सीएम योगी ने 2017 से पहले की यूपी कानून-व्यवस्था का किया जिक्र, बोले- दंगा कराने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...