1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Jaggery in winter :  सर्दियों में गुड़ के हैं कई फायदे ,  जानें सेवन का सही तरीका

Jaggery in winter :  सर्दियों में गुड़ के हैं कई फायदे ,  जानें सेवन का सही तरीका

सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्माहट देने, इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने का एक बेहतरीन Traditional remedies है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jaggery in winter : सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्माहट देने, इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने का एक बेहतरीन Traditional remedies है। काला गुड़ आयरन, कैल्शियम, Magnesium और Potassium जैसे जरूरी खनिजों से भरपूर होता है, जो ठंड के दिनों में हमारे शरीर के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।

पढ़ें :- Vegetable Soup :  सर्दियों में गरमागरम और पौष्टिक सूप त्वचा और आंखों के लिए बेहद फायदेमंद

तासीर
गुड़ की तासीर गर्म (उष्णवीर्य) होती है। यह शरीर में तुरंत और धीरे-धीरे लंबे समय तक ऊर्जा (Sustained Energy) बनाए रखता है, जिससे ठंड का असर कम होता है।

पाचन में सहायक
भारी खाना खाने के बाद गुड़ का एक छोटा टुकड़ा खाने से पाचक एंजाइम एक्टिव होते हैं। इससे गैस, अपच, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

ठंड के दिनों में बढ़ने वाले अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द को कम करने में गुड़ के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मदद करते हैं।

पढ़ें :- नहीं रहे 'CID' और 'आहट' के निर्माता BP सिंह, 77 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...