1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Apple MacBook price hike :  Apple मैकबुक समेत इन प्रोडक्ट्स के बढ़े दाम, जानिए डिटेल

Apple MacBook price hike :  Apple मैकबुक समेत इन प्रोडक्ट्स के बढ़े दाम, जानिए डिटेल

दिग्गज टेक अमेरिकी कंपनी Apple ने भारत में अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। अब ऐप्पल के प्रोडक्ट्स यूज करने वालों को बढ़ी कीमतें देनी पड़ेगी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Apple MacBook price hike :  दिग्गज टेक अमेरिकी कंपनी Apple ने भारत में अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। अब ऐप्पल के प्रोडक्ट्स यूज करने वालों को बढ़ी कीमतें देनी पड़ेगी। इनमें Mac डेस्कटॉप, MacBook, Apple TV और HomePod समेत कई डिवाइस शामिल हैं। Apple का कहना है कि AI (artifical Intelligence) की वजह से मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की कीमतें दुनिया भर में तेजी से बढ़ी हैं। अब कंपनी बढ़ी लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों से वसूल रही है।

पढ़ें :- राम मंदिर के दान मे चोरी हो रही है, क्लियर डिसीजन नहीं होगा, टाइम टलता जायेगा, कोई नयी घटना हो जायेगी फिर कैमरे उधर चले जायेंगे:- अविमुक्तेश्वरानन्द

Mac Mini की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
सबसे बड़ी बढ़ोतरी Mac Mini M4 (256GB) की कीमत में हुई है। इसकी कीमत ₹59,900 से बढ़कर ₹82,900 हो गई है, यानी करीब 38% का इजाफा।

Mac Mini M4 Pro
इसके अलावा Mac Mini M4 Pro अब ₹1,99,900 में मिलेगा। पहले इसकी कीमत ₹1,49,900 थी।

MacBook Air M5
वहीं MacBook Air M5 की कीमत में ₹29,000 की बढ़ोतरी हुई है। अब यह ₹1,49,900 में मिलेगा।
Apple TV और HomePod भी हुए महंगे

स्मार्ट होम डिवाइस
Apple ने अपने स्मार्ट होम डिवाइस भी महंगे कर दिए हैं।
Apple TV 4K (64GB) की कीमत ₹14,900 से बढ़कर ₹25,900 हो गई है।
Apple TV 4K (128GB) अब ₹31,900 का हो गया है। पहले इसकी कीमत ₹16,900 थी।

पढ़ें :- Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition : प्रीमियम लुक के साथ लॉन्च हुआ इनफिनिक्स नोट 60 प्रो पिनिनफारिना एडिशन,जानें कलर और फीचर्स

HomePod
HomePod की कीमत ₹32,900 से बढ़कर ₹44,900 हो गई है।
HomePod Mini अब ₹15,900 में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत ₹10,900 थी।

MacBook Neo
हाल ही में लॉन्च हुआ MacBook Neo भी ₹69,900 से बढ़कर ₹79,900 का हो गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...