1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. BCCI Central Contract 2025-26 : रोहित-कोहली से छिन सकता है ए ग्रेड का कॉन्ट्रैक्ट, इस कटैगरी में होंगे डिमोट

BCCI Central Contract 2025-26 : रोहित-कोहली से छिन सकता है ए ग्रेड का कॉन्ट्रैक्ट, इस कटैगरी में होंगे डिमोट

BCCI Central Contract 2025-26 : बीसीसीआई जल्द ही 2025-26 सत्र के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी कर सकता है। नेशनल सेलेक्टर्स की सिफारिशों के अनुसार, 2025-26 सीज़न के लिए 30 भारतीय खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिए जाएंगे। जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को डिमोट करके ए ग्रेड से बी ग्रेड में रखा जा सकता है। इस बार ए ग्रेड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिर्फ तीन ही खिलाड़ियों को मिलने की संभावना है।

By Abhimanyu 
Updated Date

BCCI Central Contract 2025-26 : बीसीसीआई जल्द ही 2025-26 सत्र के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी कर सकता है। नेशनल सेलेक्टर्स की सिफारिशों के अनुसार, 2025-26 सीज़न के लिए 30 भारतीय खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिए जाएंगे। जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को डिमोट करके ए ग्रेड से बी ग्रेड में रखा जा सकता है। इस बार ए ग्रेड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिर्फ तीन ही खिलाड़ियों को मिलने की संभावना है।

पढ़ें :- गाबा में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने वाले कप्तान अजिंक्या रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, बोले- ये आगे बढ़ने का सही समय

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई 2025-26 सत्र के लिए भारत के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह, वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को ग्रेड A सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट देगा। पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा, पहले ए+ कैटेगरी में थे। अब उन्हें बी कैटेगरी में डाल दिया गया है, क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी टेस्ट और टी20आई से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ वनडे खेलते हैं। सभी फॉर्मेट खेलने वाले बुमराह और वनडे-टेस्ट में उपलब्ध जड़ेजा भी ए+ ग्रेड में थे।

गिल के लिए, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की ए कैटेगरी में बने रहना एक बड़ी राहत की बात है, खासकर 2026 में घर पर होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारत की T20 टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद। रिपोर्ट्स के अनुसार, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली नेशनल सिलेक्शन कमेटी ने प्रतिष्ठित ग्रेड ए+ कैटेगरी को खत्म करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे 2018 में शुरू किया गया था।

2025-26 के लिए BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की संभावित लिस्ट

ग्रेड ए: जसप्रीत बुमराह, शुबमन गिल और रवींद्र जड़ेजा

पढ़ें :- WTC फाइलन की राह मुश्किल, श्रीलंका सीरीज में भारत के लिए करो या मरो जैसी चुनौती, जानिए पूरा समीकरण

ग्रेड बी: वाशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर।

ग्रेड सी: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, रुतुराज गायकवाड़।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...