1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में रोडवेज डिपो से नो मैंस लैंड तक कल निकलेगी भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में रोडवेज डिपो से नो मैंस लैंड तक कल निकलेगी भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में रोडवेज डिपो से नो मैंस लैंड तक निकलेगी,भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सोनौली में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर सैनिकों के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 23 मई 2025 को दोपहर 3:30 बजे निकाली जाएगी।

पढ़ें :- महिला सांसदों को भेज कर, सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो...कांग्रेस पर पीएम मोदी ने साधा निशाना

नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे। यात्रा का मार्ग रोडवेज डिपो से शुरू होकर नो मैंस लैंड तक निर्धारित किया गया है।

भाजपा युवा नेता रवि वर्मा ने इस कार्यक्रम की जानकारी साझा की है। उन्होंने आदर्श नगर पंचायत सोनौली के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। यह यात्रा भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में आयोजित की जा रही है।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने यूपी के दोनों डिप्टी सीएम को दिया बड़ा ऑफर, बोले-'100 विधायक लाइए, मुख्यमंत्री बन जाइए'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...