भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट (Indian Electric Two-Wheeler Market) में सितंबर का महीना एक नई कहानी कह सकता है। शुरुआती आंकड़े तो यही दिखा रहे हैं। जहां टॉप-5 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड्स (Top-5 Electric Two-Wheeler Brands) की लिस्ट में ओला इलेक्ट्रिक की जगह लगभग कन्फर्म रहती थी। अब एक ब्रांड ने ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) को इस लिस्ट में बाहर कर दिया है।
नई दिल्ली। भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट (Indian Electric Two-Wheeler Market) में सितंबर का महीना एक नई कहानी कह सकता है। शुरुआती आंकड़े तो यही दिखा रहे हैं। जहां टॉप-5 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड्स (Top-5 Electric Two-Wheeler Brands) की लिस्ट में ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) की जगह लगभग कन्फर्म रहती थी। अब एक ब्रांड ने ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) को इस लिस्ट में बाहर कर दिया है।
हालांकि, ये डेटा सितंबर के शुरुआती 9 दिनों के हैं। हम बात कर रहे हैं ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Greaves Electric Mobility) की, जो एम्पीयर नाम से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बेचती है। कंपनी ने टॉप 5 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मैन्युफैक्चर्र्स की लिस्ट में एंट्री कर ली है। वैसे ये कोई पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले कंपनी ने फरवरी 2026 में भी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) से ज्यादा गाड़ियां बेची थीं।
किसने कितनी की सेल्स?
ग्रीव्स इलेक्ट्रिक (Greaves Electric) ने दो सालों तक भारतीय ईवी टू-व्हीलर मार्केट (Indian EV Two-Wheeler Market) पर राज करने वाली ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) को पछाड़ दिया है। सितंबर के वाहन डेटा के मुताबिक ग्रीव्स इलेक्ट्रिक (Greaves Electric) ने अब तक 2,645 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड किया है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट शेयर 4.6 परसेंट पहुंच गया है।
इस दौरान ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने 2,607 यूनिट्स बेची हैं, जिनका मार्केट शेयर 4.5 परसेंट है। अगस्त के मुकाबले सितंबर में ग्रीव्स इलेक्ट्रिक (Greaves Electric) की सेल्स शुरुआती 9 दिनों में 66 परसेंट बढ़ी है। अगस्त में कंपनी ने 9 दिनों में 1,597 यूनिट्स बेची थी। जबकि सितंबर में 2,645 यूनिट्स बेची हैं।
अगस्त में सेल्स
अगस्त 2026 में भारतीय बाजार में कुल 1,83,204 यूनिट्स बिकी हैं। इसमें सबसे ज्यादा ईवी टीवीएस (EV TVS) ने बेची हैं। कंपनी ने अगस्त महीने में 48,938 यूनिट्स सेल की हैं, जबकि बजाज ऑटो ने अगस्त में 41,114 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचे हैं। तीसरे नंबर पर एथर एनर्जी है, जिसने अगस्त में अगस्त में 28,757 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं।
हीरो विडा (Hero Vida) चौथा सबसे बड़ा ईवी टू-व्हीलर ब्रांड (EV Two-Wheeler Brands) है। कंपनी ने अगस्त में 19,007 यूनिट्स बेची हैं। पांचवें नंबर पर ओला इलेक्ट्रिक है, जिसने 13,852 यूनिट्स बेची हैं। इसके अलावा ग्रीव्स इलेक्ट्रिक (एम्पीयर) ने 8,613 यूनिट्स अगस्त में बेची हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सितंबर की शुरुआत में ग्रीव्स ने जो लीड ली है, क्या वो पूरे महीने बरकरार रहती है?