1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Bihar Gram Katchahary Sachiv Recruitment: बिहार पंचायती राज विभाग ने 1583 पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

Bihar Gram Katchahary Sachiv Recruitment: बिहार पंचायती राज विभाग ने 1583 पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

बिहार पंचायती राज विभाग ने ग्राम कचहरी सचिव (संविदा) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 1583 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 जनवरी 2025 से 29 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bihar Gram Katchahary Sachiv Recruitment: बिहार पंचायती राज विभाग ने ग्राम कचहरी सचिव (संविदा) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 1583 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 जनवरी 2025 से 29 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

यह भर्ती खासकर बिहार के निवासियों के लिए है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे बिहार का निवासी हैं और भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण किए हों। पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, बिहार पंचायती राज विभाग के भर्ती नियम 2025 के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।

यह भर्ती आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, खासकर उन लोगों के लिए जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इस भर्ती से जुड़े सभी जरूरी डिटेल्स इस आर्टिकल में आगे दी गई है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।
महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन शुरू: 16 जनवरी 2025
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 29 जनवरी 2025
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 29 जनवरी 2025
परीक्षा तिथि/मेरिट सूची: शेड्यूल के अनुसार

आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं दी गई है।
एससी/एसटी/पीएच: इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं दी गई है।
आवेदन शुल्क का विवरण अधिसूचना में उल्लेखित नहीं है।

आयु सीमा (01/08/2025 तक)

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

न्यूनतम आयु: NA

अधिकतम आयु: पुरुषों के लिए 37 वर्ष

अधिकतम आयु: महिलाओं के लिए 40 वर्ष

बिहार पंचायती राज विभाग ग्राम कचहरी सचिव भर्ती नियम 2025 के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट।

ग्राम कचहरी सचिव (संविदा) कुल पद: 1583

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

पात्रता

आवेदक बिहार का निवासी हो।

भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा।

अधिक पात्रता विवरण अधिसूचना पढ़ें।

 

 

 

पढ़ें :- Agniveer Services : अग्निवीर योजना को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, 25 प्रतिशत नियमित सैनिक बनेंगे, 75 प्रतिशत को मिलेगा दो साल सेवा विस्तार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...