1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Bounce Infinity’s E1+ E Scooter : बाउंस इनफिनिटी की E1+ इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम हुए कम , जानिए नई कीमत

Bounce Infinity’s E1+ E Scooter : बाउंस इनफिनिटी की E1+ इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम हुए कम , जानिए नई कीमत

बेंगलुरू स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता बाउंस इनफिनिटी ने अपनी E1+ रेंज के इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम में कंपनी ने कटौती की है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bounce Infinity’s E1+ E Scooter : बेंगलुरू स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता (electric two-wheeler manufacturer) बाउंस इनफिनिटी ने अपनी E1+ रेंज के इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम में कंपनी ने कटौती की है। कंपनी ने इस स्कूटर की कीमत में 21 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू होंगी। इसके बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 24,000 रुपये कम हो गई हैं और 31 मार्च तक लागू रहेंगी।

पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन

एथर एनर्जी, ओला इलेक्ट्रिक, आईवूमी समेत कई कंपनियां वित्त वर्ष 2024 (FY 2024) खत्म होने से पहले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों (electric two-wheelers) पर छूट की पेशकश कर रही हैं।

इनफिनिटी E1+ में रिमूवेबल बैटरी (removable battery) मिलती है, जिसे 15 Amp वॉल सॉकेट से चार्ज कर सकते है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2kW लिक्विड-कूल्ड बैटरी (Liquid-cooled battery) का उपयोग किया है, जो फास्ट चार्जिंग (fast charging) और एक्सटेंडेड रेंज (Extended Range) के साथ आता है।

यह 2.2kW इलेक्ट्रिक मोटर (electric motor) से लैस है, जो इसे 65 किमी/घंटा की टॉप स्पीड प्रदान करती है।
स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 85 किलोमीटर की रेंज देता है और अब कीमत 1.13 लाख रुपये से घटकर 89,999 रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) हो गई है।

पढ़ें :- Electric Two-Wheeler Market : EV टू-व्हीलर में TVS Motor रफ्तार बरकरार, मार्च में 38000 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...