1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वर्षो से फरार चल रहा इनामी गैंगेस्टर कन्हैया उर्फ चार्ली दबोचा गया

वर्षो से फरार चल रहा इनामी गैंगेस्टर कन्हैया उर्फ चार्ली दबोचा गया

इनामी गैंगेस्टर कन्हैया उर्फ चार्ली दबोचा गया

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: महराजगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी कन्हैया उर्फ चार्ली निवासी वार्ड नं. 2, नवलपरासी, थाना नवलपरासी-नेपाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह पिछले 7 वर्षों से फरार चल रहा था और कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था। आरोपित पर थाना ठूठीबारी में पंजीकृत मुकदमा संख्या 129/2018 अंतर्गत धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में इनाम घोषित था।

पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

गिरफ्तारी थाना बरगदवा क्षेत्र के महावनाला बगीचा से की गई, जहां वह छिपा हुआ था। इस समय एसपी सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर जनपद में वांछित,फरार, इनामी व गैंगस्टर अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पुलिस को यह सफलता हाथ लगी।

बरगदवा एसओ ओमप्रकाश गुप्ता एवं ठूठीबारी के थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित संयुक्त पुलिस टीम ने चार्ली को दबोचने में सफलता हासिल की है। लंबा आपराधिक इतिहास है चार्ली । इसके विरुद्ध ठूठीबारी व निचलौल थाना क्षेत्रों में कुल 10 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, चोरी, फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी, जालसाजी जैसी धाराएं शामिल हैं।

इस टीम को मिली कामयाबी: गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओ बरगदवा ओमप्रकाश गुप्ता, एसओ ठूठीबारी महेन्द्र कुमार मिश्रा, एसआई बरगदवा इम्तियाज अहमद, एसआई ठूठीबारी अनुराग प्रकाश पाण्डेय, एसआई ठूठीबारी दिव्य प्रकाश मौर्या, कांस्टेबिल अनूप यादव, अशुंम यादव, आरक्षी चालक अजय सिंह, हेड कांस्टेबिल अतीक अहमद व संदीप मौर्या शामिल रहे।

पढ़ें :- 'मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकते, अगर लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभालने में असमर्थ हैं तो इस्तीफ़ा दे दें...' HC ने संभल SP और डीएम को लगाई फटकार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...