नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में दुनिया के नेताओं का जमावड़ा होगा। भारत 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
BRICS Summit : नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में दुनिया के नेताओं का जमावड़ा होगा। भारत 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसी बीच बांग्लादेश को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार, बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होने को लेकर बड़ा बयान दिया।
बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने गुरुवार (10 सितंबर 2026) को कहा कि तारिक रहमान को दो दिवसीय ब्रिक्स समिट में आमंत्रित नहीं किया गया। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि बांग्लादेश इस समिट में अपना एक प्रतिनिधि भेजेगा। उन्होंने तारिक रहमान के भारत दौरे से साफ इनकार कर दिया।
नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में बांग्लादेश की भागीदारी पर सवाल उठ गए हैं। बांग्लादेश के विदेश मामलों के मंत्री ने कहा है कि पीएम तारिक रहमान को निमंत्रण नहीं मिला है। इसके बजाय, निमंत्रण BIMSTEC के चेयर को दिया गया है।