Udampur Bus Accident : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रामनगर के कघोट (कानोटे) गांव के पास एक सार्वजनिक परिवहन बस पलट गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी में 15–20 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन अब केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के ताज़ा अपडेट के अनुसार, इस हादसे में 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
Udampur Bus Accident : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रामनगर के कघोट (कानोटे) गांव के पास एक सार्वजनिक परिवहन बस पलट गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी में 15–20 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन अब केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के ताज़ा अपडेट के अनुसार, इस हादसे में 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि रामनगर से उधमपुर जा रही बस कघोट नाले के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन सड़क की स्थिति या चालक की लापरवाही को संभावित वजह माना जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए GMC उधमपुर में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने की भी तैयारी की जा रही है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए बताया कि उन्होंने उधमपुर के उपायुक्त से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि वे और उनका कार्यालय लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल बचाव कार्य जारी है और मृतकों व घायलों की संख्या में बदलाव संभव है। प्रशासन द्वारा हादसे की जांच भी शुरू की जा सकती है।
इस बीच, जम्मू-कश्मीर के एलजी कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि उधमपुर में हुआ दुखद सड़क हादसा बेहद दर्दनाक है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग को हर संभव मदद देने के निर्देश दे दिए हैं।
Tragic road accident in Udhampur is heartbreaking. My deepest condolences to bereaved families. May God grant them strength. Praying for speedy recovery of injured. I have directed district admin, Police, SDRF & Health Dept to provide every possible assistance to those affected.
पढ़ें :- Cyclone Montha : आंध्र प्रदेश में 30 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट, रेस्क्यू टीमें तैनात
— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) April 20, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।