1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. CISF Recruitment: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने इस पद पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

CISF Recruitment: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने इस पद पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल/ड्राइवर और कांस्टेबल/ड्राइवर-कम-पंप-ऑपरेटर (फायर सर्विसेज) के लिए भर्ती निकाली है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

CISF Vacancy: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल/ड्राइवर और कांस्टेबल/ड्राइवर-कम-पंप-ऑपरेटर (फायर सर्विसेज) के लिए भर्ती निकाली है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

अगर आप 10वीं पास हैं और ड्राइविंग का अनुभव रखते हैं, तो इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुल पद: 1124

कब से शुरू होंगे आवेदन?

  • CISF भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू होगी और 4 मार्च 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को समय से पहले आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
  • कौन कर सकता है आवेदन? उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास (मैट्रिकुलेशन) होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास भारी मोटर वाहन, हल्का मोटर वाहन और गियर वाली मोटरसाइकिल चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 27 वर्ष
  • आयु की गणना 4 मार्च 2025 के आधार पर होगी।
  • आवेदन शुल्क
  • सामान्य (UR), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): ₹100
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पूर्व सैनिक (ESM): कोई शुल्क नहीं
  • CISF में नौकरी करने पर मिलेगी कितनी सैलरी?
  • CISF में चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह सैलरी मिलेगी। इसके अलावा, केंद्र सरकार के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

CISF भर्ती प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा, जिसमें शामिल हैं:
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
  • फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
  • दस्तावेज सत्यापन (Documents Verification)
  • ट्रेड टेस्ट
  • लिखित परीक्षा (OMR/CBT मोड, हिंदी और अंग्रेजी में)
  • मेडिकल टेस्ट

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...