1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Citroen New SUV Aircross X :  सिट्रोन की नई एसयूवी एयरक्रॉस एक्स लॉन्च , जानिए कीमत और सेफ्टी रेटिंग

Citroen New SUV Aircross X :  सिट्रोन की नई एसयूवी एयरक्रॉस एक्स लॉन्च , जानिए कीमत और सेफ्टी रेटिंग

फ्रेंच ऑटोमेकर सिट्रोन इंडिया ने भारतीय ऑटो बाजार में अपनी नई प्रीमियम एसयूवी एयरक्रॉस एक्स पेश कर दी है। कीमत की बात करें तो इस एसयूवी की कीमत 8.29 लाख रुपये की शुरुआती कीमत रखी गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Citroen New SUV Aircross X :  फ्रेंच ऑटोमेकर सिट्रोन इंडिया ने भारतीय ऑटो बाजार में अपनी नई प्रीमियम एसयूवी एयरक्रॉस एक्स पेश कर दी है। कीमत की बात करें तो इस एसयूवी की कीमत 8.29 लाख रुपये की शुरुआती कीमत रखी गई है। जबकि स्टैंडर्ड  एयरक्रॉस की  कीमत 8.29 लाख रुपये है। वहीं इसमें आकर्षक डिज़ाइन, लग्जरी केबिन, एडवांस टेक्नोलॉजी और मजबूत सुरक्षा फीचर्स का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है।

पढ़ें :- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर जीत: उपाध्यक्ष बने निर्दलीय दीपांशु शोकीन

वेरिएंट
सिट्रॉएन एयरक्रॉस एक्स प्लस और मैक्स वेरिएंट में उपलब्ध है। टॉप-स्पेक एयरक्रॉस एक्स मैक्स में वेंटिलेटेड सीटें, 360-डिग्री कैमरा और CARA AI असिस्टेंट मिलता है।

कलर
इस मिड साइज एसयूवी में नए डीप फॉरेस्ट ग्रीन एक्सटीरियर रंग का विकल्प भी मिलता है। इसके अलावा, इसके बाहरी हिस्से में कोई ख़ास अंतर नहीं है।

फीचर्स
लेदर-रैप्ड डैशबोर्ड, एक बेज़ेल-लेस 10.25-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक पुन: डिज़ाइन किया गया गियर लीवर और 360-डिग्री कैमरा सेटअप (केवल टॉप-स्पेक ट्रिम में एक विकल्प के रूप में) शामिल हैं।

सेफ्टी रेटिंग
एयरक्रॉस को हाल ही में   भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है।

पढ़ें :- Powerhouse of Nutrients : मोटे आनाज पोषक तत्वों का पावरहाउस माने जाते है , स्वास्थ्य के लिए बेहतर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...