1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी ने किया आम महोत्सव का शुभारंभ, कहा-आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य

CM योगी ने किया आम महोत्सव का शुभारंभ, कहा-आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य

9वां उत्तर प्रदेश आम महोत्सव केवल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अन्नदाता किसानों के लिए भी अपने उत्पादों के प्रदर्शन का एक सशक्त मंच है। यहां किसान अपने-अपने उत्पाद प्रस्तुत कर 'बायर-सेलर्स मीट' के माध्यम से उन्हें वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में कार्य कर सकते हैं। मलिहाबादी दशहरी आम को अब GI Tag प्राप्त हो गया है। GI Tag प्राप्त होने का अर्थ है कि यह अब एक वैश्विक ब्रांड बन चुका है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित ‘आम महोत्सव’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने आम उत्पादकों से विभिन्न किस्मों की विशेषताओं की जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, 9वें उत्तर प्रदेश आम महोत्सव में प्रदेश भर के साथ देश के विभिन्न राज्यों से भी 800 किस्मों के आम एक साथ प्रदर्शित किए गए हैं। यहां वाराणसी का लंगड़ा, गोरखपुर का गौरजीत, बस्ती का आम्रपाली, मलिहाबाद (लखनऊ) की दशहरी तथा बागपत और सहारनपुर का रटौल भी प्रदर्शित है। प्रदेश के अलग-अलग जनपदों की आम की अद्भुत किस्में अपनी-अपनी माटी की सुगंध और स्थानीय मिठास को समेटे इस महोत्सव में अपनी विशिष्ट पहचान के साथ सभी को आकर्षित कर रही हैं।

पढ़ें :- IPS Transfers: यूपी में 15 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

उन्होंने आगे कहा, 9वां उत्तर प्रदेश आम महोत्सव केवल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अन्नदाता किसानों के लिए भी अपने उत्पादों के प्रदर्शन का एक सशक्त मंच है। यहां किसान अपने-अपने उत्पाद प्रस्तुत कर ‘बायर-सेलर्स मीट’ के माध्यम से उन्हें वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में कार्य कर सकते हैं। मलिहाबादी दशहरी आम को अब GI Tag प्राप्त हो गया है। GI Tag प्राप्त होने का अर्थ है कि यह अब एक वैश्विक ब्रांड बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, उत्तर प्रदेश के आम आज UK, UAE, मलेशिया, सिंगापुर, कुवैत, न्यूजीलैंड, बेल्जियम, जापान, इटली, कतर, रूस आदि देशों में निर्यात किए जा रहे हैं। काकोरी के अमर शहीदों की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए हमने मलिहाबादी दशहरी आम को नई पहचान देते हुए ‘काकोरी ब्रांड’ के रूप में स्थापित किया है।

हमने सहारनपुर, लखनऊ, अमरोहा और वाराणसी में आम के पैक हाउस स्थापित किए हैं। इन पैक हाउसों के माध्यम से आम की ग्रेडिंग, सॉर्टिंग, पैकिंग तथा निर्यात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंटीग्रेटेड फ्रूट टेस्टिंग एंड ट्रीटमेंट पार्क का निर्माण भी किया जा रहा है। प्रदेश में आम के उत्पादन और गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए फ्रूट कवर बैग तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।

 

 

पढ़ें :- UP News: पैंट में बाथरूम करने पर 5 वर्षीय मासूम छात्र के प्राइवेट पार्ट को गरम चाकू से जलाया, अखिलेश यादव बोले-तत्काल यथोचित कार्रवाई हो

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...