1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी ने गोरखपुर में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का किया शुभारंभ, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील की

CM योगी ने गोरखपुर में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का किया शुभारंभ, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखपुर से एक दिन में 35 करोड़ रिकॉर्ड पौधरोपण का शुभारंभ किया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भगवानपुर टोल प्लाजा के समीप पवित्र त्रिवेणी (नीम, पीपल, बरगद) का पौधा लगाया और सेल्फी भी ली।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखपुर से एक दिन में 35 करोड़ रिकॉर्ड पौधरोपण का शुभारंभ किया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भगवानपुर टोल प्लाजा के समीप पवित्र त्रिवेणी (नीम, पीपल, बरगद) का पौधा लगाया और सेल्फी भी ली।

पढ़ें :- केजरीवाल, बोले- राम मंदिर चढ़ावा चोरी से मोदी सरकार का भरोसा टूटा, AAP ने शुरू किया देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान

इस अवसर पर विकास वाटिका की स्थापना, वन विभाग के तत्वावधान में वानिकी आधारित कैलेंडर का विमोचन, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पौधों का वितरण, कार्बन क्रेडिट के अंतर्गत किसानों को प्रमाण-पत्र तथा वनाच्छादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को चेक प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर ‘पवित्र त्रिवेणी’ के पौधे तथा रामगढ़ ताल रिंग रोड पर ‘मौलश्री’ का पौधा भी रोपित किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर 35 करोड़ पौधरोपण के इस हरित महायज्ञ को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने का आह्वान किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...