1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : यूपी में बढ़ेगी और ठंड , मौसम व‍िभाग ने इन 3 शहरों में दी चेतावनी

UP News : यूपी में बढ़ेगी और ठंड , मौसम व‍िभाग ने इन 3 शहरों में दी चेतावनी

इस समय ठंड से हर कोई परेशान है।लेकिन क्या आपको पता है प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी। बता दें मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रयागराज, श्रावस्ती, सीतापुर, कानपुर नगर, बाराबंकी और बहराइच में काफी ठंड पड़ेगी। तेज कोहरे का असर कई 30 से अधिक जिलों में रहेगा।वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मीरजापुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीननगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहापुर व इसके आसपास इलाकों में  भारी कोहरा पड़ेगा।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

पढ़ें :- Shri Krishna Janmashtami 2026 : मथुरा-वृंदावन में होटल फुल, बांके बिहारी की मंगला आरती के बदले नियम

इन जिलों में दृश्यता 50 मीटर या आसपास रहने के आसार हैं। इनके अलावा सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सुलतानपुर, अंबेडकर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, अमरोहा, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

इन जिलों में भी दृश्यता में कमी आएगी। हालांकि कोहरे का असर सुबह और रात में अधिक रहेगा। गुरुवार को मेरठ, सहारनपुर में ज्यादा कोहरा पड़ने के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही।मेरठ में 30 तो शाहजहांपुर में 40 मीटर तक दृश्यता आंकी गई। अगले दो दिनों तक पूरब से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों के तापमान में मामूली वृद्धि रहेगी, लेकिन कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। लखनऊ और आसपास के जिलों में भी कहीं-कहीं घना कोहरा रहेगा।

मध्य एवं पूर्वी यूपी के लगभग ज्यादातर जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होगा और पहाड़ों पर बर्फबारी से प्रदेश में उत्तरी-पछुआ हवा चलेगी, जिससे गलन बढ़ेगी। विशेषकर रात में अधिक ठंड पड़ेगी।

पढ़ें :- अखिलेश यादव को कान की बाली देने वाली कौन हैं सपना? कानपुर में काफिला रोककर सुनाया बेरोजगारी का दर्द

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...