1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Congo Boat Disaster Death: कांगो में आग लगने के बाद पलटी नाव, 148 लोगों की मौत, सैंकड़ों लापता

Congo Boat Disaster Death: कांगो में आग लगने के बाद पलटी नाव, 148 लोगों की मौत, सैंकड़ों लापता

Congo Boat Disaster Death: कांगो में शुक्रवार को एक नाव में अचानक आग लग गयी, जिसके बाद नाव पानी में पलट गयी। इस हादसे में 148 लोगों के मारे जाने की खबर है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में शुक्रवार को बताया गया कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में एक मोटर चालित लकड़ी की नाव में आग लगने और उसके पलट जाने से कम से कम 148 लोग मृत पाए गए।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- सपा ने सीमा राजभर उर्फ भावना को बनाया महिला सभा का अध्यक्ष, पूर्वांचल में बढ़ सकती है सुभासपा की मुश्किलें

रिपोर्टों के अनुसार, नाव पर महिलाओं और बच्चों सहित 500 से अधिक यात्री सवार थे, जब यह मंगलवार को देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित कांगो नदी में पलट गई। कांगो में नाव दुर्घटनाएं आम बात हो गयी है, जहां पुराने, लकड़ी के जहाज गांवों के बीच परिवहन का मुख्य साधन हैं और अक्सर उनमें क्षमता से अधिक सामान भरा होता है। अधिकारियों का अनुमान है कि सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं। पहले मृतकों की संख्या 50 बताई गई थी। एचबी कोंगोलो नामक नाव में मबंडाका शहर के पास आग लग गई, यह नाव मटनकुमु बंदरगाह से बोलोम्बा क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी।

स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 100 बचे लोगों को स्थानीय टाउन हॉल में एक अस्थायी आश्रय में ले जाया गया, जबकि जलने से घायल लोगों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। नदी आयुक्त कॉम्पीटेंट लोयोको ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि यह घटना तब हुई जब एक महिला जहाज पर खाना बना रही थी, तभी आग लग गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि तैरने में असमर्थ होने के कारण पानी में कूदने से महिलाओं और बच्चों सहित कई यात्रियों की मौत हो गई।

साल 2024 में, पूर्वी कांगो के किवु झील में 278 यात्रियों वाली एक नाव के पलट जाने से कम से कम 78 लोग डूब गए। एक अलग घटना में, पश्चिमी कांगो में दिसंबर में नदी में नाव डूबने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई।

पढ़ें :- 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा,सांसद प्रणीति शिंदे, बोलीं- महिलाओं का इस्तेमाल करने की भाजपा कर रही थी साजिश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...