1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Dr.APJ Abdul Kalam Technical University में करोड़ों के टेंडर में भ्रष्टाचार, मानकों के विपरित कंपनी को दिया गया काम

Dr.APJ Abdul Kalam Technical University में करोड़ों के टेंडर में भ्रष्टाचार, मानकों के विपरित कंपनी को दिया गया काम

Dr.APJ Abdul Kalam Technical University, लखनऊ में करोड़ों के टेंडर में बड़ा घोटाला सामने आया है। करोड़ों रुपयों के टेंडर को ऐसी कंपनी को दिया गया है, जो तकनीकी रूप से मानकों को पूरा नहीं कर पाती। बावजूद इसके अधिकारियों से मिलीभगत और मानकों की अनदेखी कर ₹12.29 करोड़ का टेंडर दे दिया गया।

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

लखनऊ। Dr.APJ Abdul Kalam Technical University, लखनऊ में करोड़ों के टेंडर में बड़ा घोटाला सामने आया है। करोड़ों रुपयों के टेंडर को ऐसी कंपनी को दिया गया है, जो तकनीकी रूप से मानकों को पूरा नहीं कर पाती। बावजूद इसके अधिकारियों से मिलीभगत और मानकों की अनदेखी कर ₹12.29 करोड़ का टेंडर दे दिया गया। टेंडर में हुई मनमानी की​ शिकायत हाईकोर्ट तक पहुंच गयी, जो अभी लंबित है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा टेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

पढ़ें :- आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को CM योगी ने दिया बड़ा तोहफा, जानिए प्रतिमाह कितना वेतन बढ़ाने का किया एलान

Dr.APJ Abdul Kalam Technical University में टेंडर संख्या: GEM/2025/B/6168972 निकाली गई। इस टेंडर के निकलने के बाद तमाम तरीके की अनियमितताएं शुरू कर दी गईं। मानकों और सभी नियमों की अनदेखी कर उक्त टेंडर के अंतर्गत लगभग ₹12.29 करोड़ का कार्यादेश जारी कर दिया गया। जब ये मामला सामने आया तो इसकी शिकायत होनी शुरू हुई। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तमाम अनदेखी शुरू करते हुए कार्य आदेश जारी कर दिया गया। यही नहीं इस मामले की शिकायत लखनऊ हाईकोर्ट तक पहुंच गयी, जो अभी विचाराधीन है।

आरोप हे कि, Dr.APJ Abdul Kalam Technical University के वर्तमान प्रशासन, विशेष रूप से कुलपति एवं संबंधित मूल्यांकन समिति द्वारा टेंडर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं बरती गई हैं, जिससे पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं नियमों का पूर्णतः उल्लंघन हुआ है। इस मामले की निष्पक्ष जांच हो तो पूरा मामला उजागर हो जाएगा।

अधिकारियों की मिलीभगत
इस टेंडर प्रक्रिया में अधिकारियों की बड़ी मिलीभगत है। अधिकारियों ने अपने करीबी कंपनियों को टेंडर में शामिल कराया और तमाम कमियों के बाद भी ₹12.29 करोड़ का टेंडर उन्हें दिला दिया। इस मामले की जांच हो तो भ्रष्टाचार का पूरा मामला उजागर होगा।

 

पढ़ें :- Zero-Tolerance Policy : योगी सरकार ने पांच तहसीलदार को किया निलंबित, 13 को थमाया नोटिस

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...