1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Diabetes Friendly Vegetables :  इस सब्जी से कंट्रोल में होगा ब्लड शुगर और डायबिटीज , जानें खाने का तरीका

Diabetes Friendly Vegetables :  इस सब्जी से कंट्रोल में होगा ब्लड शुगर और डायबिटीज , जानें खाने का तरीका

आजकल दुनियाभर में तेजी से बढ़ने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में डायबिटीज एक प्रमुख समस्या बन गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Diabetes Friendly Vegetables : आजकल दुनियाभर में तेजी से बढ़ने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में डायबिटीज एक प्रमुख समस्या बन गई है। खासकर बात करें डायबिटीज टाइप 2 की, जिसकी वजह से शरीर ब्लड में मौजूद शुगर को सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है। यही वजह है कि शुगर का लेवल बढ़ने लगता है। डायबिटीज में जीवन शैली को बेहतर बनाने की सलाह दी जाती है। क्या आप जानते हैं कि आपके रसोई में मौजूद एक सब्जी ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद कर सकती है? यहां हम बात कर रहे हैं भिंडी की।

पढ़ें :- दिनभर ऑफिस में एक ही जगह बैठना पड़ सकता है भारी, हो सकती है सर्वाइकल की बीमारी

सॉल्यूबल फाइबर
भिंडी में पाए जाने वाले सॉल्यूबल फाइबर और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स इस सब्जी को डायबिटिक फ्रेंडली बनाते हैं। हालांकि यह इलाज नहीं है, लेकिन एक बैलेंस डाइट का हिस्सा बनकर आपको फायदा जरूर पहुंचा सकती है। ये पाचन को स्लो करता है और ब्लड में ग्लूकोज तेजी से नहीं पहुंचता। कुल मिलाकर भिंडी शुगर के स्पाइक को कम करने में मदद कर सकती है।कम GI वाले फूड आइटम्स एनर्जी को स्लोली रिलीज करते हैं, जिस वजह से शरीर में बल्ड शुगर को कंट्रोल मे रखने में मदद मिलती है।

सको बहुत ज्यादा तेल या मसालों के बाद ना खाएं। आप इसकी बजाय इसको हल्का सा उबाल कर या फिर कम तेल में पकाकर खा सकते हैं। इसके साथ ही आप इसे दाल, रोटी और सलाद के साथ अपने बैलेंस मील में भी शामिल कर सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...