HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. क्या आप भी रहते है कन्फ्यूज की शुगर में कौन से फल खाएं और कौन से नहीं, जो आपके लिए काम की खबर

क्या आप भी रहते है कन्फ्यूज की शुगर में कौन से फल खाएं और कौन से नहीं, जो आपके लिए काम की खबर

क्योंकि जिन फलों में प्रकृतिक शुगर मौजूद होती है उनका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।ऐसे में डायबिटीज के मरीजों में अक्सर दुविधा रहती है कि कौन से फलों का सेवन करना उनके लिए फायदेमंद होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Sugar patients should consume these fruits : फलों में प्राकृतिक रुप से मिठास होती है। इसलिए अधिकतर शुगर के मरीज कन्फ्यूज रहते है कि कौन सा फल खाएं और कौन सा नहीं। तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपके कन्फ्यूजन दूर करने की कोशिश करते है।

पढ़ें :- fenugreek tea: डायबिटीज के मरीज जरुर पीएं ये चाय, कंट्रोल होगी शुगर

क्योंकि जिन फलों में प्रकृतिक शुगर मौजूद होती है उनका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।ऐसे में डायबिटीज के मरीजों में अक्सर दुविधा रहती है कि कौन से फलों का सेवन करना उनके लिए फायदेमंद होता है। कई फल होते है जिनमें शुगर की मात्रा कम होती है। इन फलों को शुगर के मरीज अपनी डायट में शामिल कर सकते है।शुगर के मरीजों के लिए सबसे बेहतर होता है खीरा और ककड़ी इसें हर शुगर के मरीजों को अपनी डायट में जरुर शामिल करना चाहिए।

अगर फलों की बात करें तो शुगर के मरीजों को सेब का सेवन जरुर करना चाहिए। कहा भी जाता है कि अगर स्वस्थ्य रहना है तो डेली एक सुबह एक सेब का सेवन जरुर करना चाहिए। शुगर के मरीजों को भी सेब फायदा करता है। इसमें सॉल्युबल फाइबर पाया जाता है। डाइजेशन को स्लो डाउन करने में मदद करता है। इससे ब्लड में शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इसका ग्लाइसमेकि इंडेक्स भी लो होता है।

सेब के अलावा बेरीज एक ऐसा फल है जिसका सेवन शुगर के मरीज कर सकते है। स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी और ब्लूबेरी काने में टेस्टी के साथ साथ कम शुगर वाले फल होते है। इन सभी फलों में एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिन, और फाइबर भरपूर मात्रा में पाये जाते है और उनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी लो होता है। ये शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

इसके अलावा शुगर के मरीज नाशपाति का सेवन कर सकते है। इसमें सॉल्युबल फाइबर, विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होता है। इसमें भी कम शुगर कंटेंट वाला होता है। इसलिए ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में हेल्प करता है।

पढ़ें :- Women's Problems: पीरियड्स के दौरान होने लगता है कब्ज, तो इस उपायों से मिलेगा छुटकारा

इसके अलावा शुगर के मरीज अनार का सेवन भी कर सकते है।जिनके ब्लड में ग्लूकोज लेवल हाई रहता है उनके लिए यह बेहतर फल है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते है। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों के लिए संतरा भी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होता है। जो शुगर के मरीज संतरे का सेवन कर सकते है।

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...