भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में रोज घर की सफाई में सबसे ज्यादा टाइम जाता है और ऊपर से एक ही मशीन हर जगह काम नहीं आती।
Dreame H12 Dual FlexReach Wet & Dry Vacuum : भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में रोज घर की सफाई में सबसे ज्यादा टाइम जाता है और ऊपर से एक ही मशीन हर जगह काम नहीं आती। लेकिन अब Dreame ने इस परेशानी का हल निकालने की कोशिश की है। कंपनी ने भारत में अपना नया H12 Dual FlexReach Wet & Dry Vacuum लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 44,999 रुपये है और इसमें ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे सिर्फ एक आम वैक्यूम क्लीनर से थोड़ा अलग बनाते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
अलग-अलग जगह के लिए मशीन रखने जरूरत नहीं
इसके 6-in-1 फीचर की. इस मशीन से सिर्फ फर्श की सफाई ही नहीं, बल्कि कारपेट, सोफे, कर्टेन, कीबोर्ड और Car Interior तक साफ किया जा सकता है। यानी अलग-अलग जगह के लिए मशीन रखने जरूरत नहीं होगी।
पावर
सफाई की पावर भी कम नहीं है। इसमें 23,000Pa सक्शन पावर दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह धूल और छोटे कचरे के अलावा Food particles, कॉफी बीन्स और किचन ग्रीस जैसी गंदगी भी साफ कर सकता है।
कीमत
फिलहाल 44,999 रुपये की कीमत पर Dreame ने इसे उन लोगों के लिए उतारा है, जो घर की सफाई को थोड़ा आसान और कम मेहनत वाला बनाना चाहते हैं