1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. How to make Sabudana Papad at home: कोशिशों के बाद भी बिगड़ जाता है साबूदाने का पापड़, मार्केट जैसा साबूदाना बनाने के लिए फॉलो करें ये ट्रिक

How to make Sabudana Papad at home: कोशिशों के बाद भी बिगड़ जाता है साबूदाने का पापड़, मार्केट जैसा साबूदाना बनाने के लिए फॉलो करें ये ट्रिक

आजकल हर सामान बाजार में बहुत ही आसानी से मिल जाता है एक समय ऐसा भी था कि होली आने से पहले ही घरों में गुजियां और पापड़ बनने की महक हवाओं के द्वारा हर घर में पहुंच जाती थी। लेकिन आज भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग घरों में बनाने से बेहतर रेडीमेड खरीद लेते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

How to make Sabudana Papad at home: आजकल हर सामान बाजार में बहुत ही आसानी से मिल जाता है एक समय ऐसा भी था कि होली आने से पहले ही घरों में गुजियां और पापड़ बनने की महक हवाओं के द्वारा हर घर में पहुंच जाती थी। लेकिन आज भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग घरों में बनाने से बेहतर रेडीमेड खरीद लेते है।

पढ़ें :- Navratri Fasting Health :  नवरात्रि‍ व्रत में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान ? नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

कई लोग ऐसे भी है जो बनाना तो चाहते है पर उन्हे पापड़ बनाने का सही तरीका नहीं मालूम होता या लाख कोशिशों के बाद भी वो खराब हो जाते है। तो ऐसे लोगो के लिए आज हम साबूदाना के पापड़ घर में बनाने के लिए कुछ ट्रिक लेकर आएं है जिससे पापड़ खराब नहीं होगा।

साबूदाना पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। इसे कम से कम सात से आठ घंटे के लिए भिगने के लिए रख दें। जब अच्छी तरह से भीग जाए तो पापड़ बनाने के लिए इडली स्टैंड में तेल लगा लें। इसमें साबूदाना डालें और पंद्रह से बीस मिनट भाप में पका लें। अब एक चादर या पॉलीथीन को बिछा लें। इसे तेज धूप में डालकर सूखा लें।

इसके अलावा आप साबूदाने को भिगोने के बाद एक भगोन में डालकर इसमें पर्याप्त पानी नमक और अजवाइन डालकर पका लें। साबूदाना गाढ़ा गाढ़ा हो जाए और पक जाए तो इसके बाद तेज धूप में चादर या बड़ी पन्नी पर इसे चम्मच की मदद से गोल आकार में फैला लें। ध्यान रहे पन्नी पर साबूदाने का घोल फैलाने से पहले तेल जरुर लगा लें। वरना पन्नी में चिपक जाएगा।

पढ़ें :- स्कूलों के पास नहीं बेच सकते चिप्स-बिस्किट? FSSAI ने तय किए नमक-चीनी-फैट के मानक
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...