1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Firozabad Road Accident : चीत्कार में बदले मंगल गीत, सिसकियों में डूबा गांव, कार सवारों के खूनी खेल में चार बहनों समेत पांच की मौत, करीब 12 घायल

Firozabad Road Accident : चीत्कार में बदले मंगल गीत, सिसकियों में डूबा गांव, कार सवारों के खूनी खेल में चार बहनों समेत पांच की मौत, करीब 12 घायल

यूपी के फिरोजाबाद जिले (Firozabad District) के शिकोहाबाद में रविवार की रात छंटनपुरा गांव (Chhantanpura Village) में महिलाएं टेसू-झांझी की शादी के मंगलगीत गाते हुए विसर्जन के लिए निकली थीं। वह खुशियां कुछ ही पलों में चीत्कार और असहनीय दर्द में बदल गईं। उत्सव मना रहे लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने बेरहमी से रौंद दिया।

By santosh singh 
Updated Date

फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद जिले (Firozabad District) के शिकोहाबाद में रविवार की रात छंटनपुरा गांव (Chhantanpura Village) में महिलाएं टेसू-झांझी की शादी के मंगलगीत गाते हुए विसर्जन के लिए निकली थीं। वह खुशियां कुछ ही पलों में चीत्कार और असहनीय दर्द में बदल गईं। उत्सव मना रहे लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने बेरहमी से रौंद दिया। पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 17 लोग घायल हो गए। इस वीभत्स घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

पढ़ें :- आरव हत्याकांड: डेढ़ साल के मासूम की हत्या करने वाले को फांसी की सजा, 40 दिन में आया फैसला

घायल चंद्रवीर ने बताया कि कार सवारों ने पहले बटेश्वर की ओर से आते समय लोगों को टक्कर मारी और भागने का प्रयास किया। जब ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को सड़क पर लगाकर उनकी घेराबंदी करने की कोशिश की तो बौखलाए कार सवारों ने भागने की फिराक में भीड़ को दोबारा जोरदार टक्कर मार दी। इस खूनी खेल के दौरान चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद कार में सवार लोग भी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद (District Combined Hospital, Shikohabad) भेजा।

शव उठाने पर भड़के ग्रामीण, अधिकारियों ने दी सांत्वना

हादसे में मृत हुईं दो सगी बहनों आकांक्षा और अंजलि के शवों को रात सवा दस बजे जैसे ही पुलिस पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने शव उठाने का कड़ा विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आक्रोश था कि घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची। जिससे गुस्साए लोगों ने नाराजगी जताई। हंगामे की सूचना मिलते ही डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा सका।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि

पढ़ें :- क्रूरता की सारी हद पार: सनकी ने डेढ़ साल के मासूम को किसी बोरी की तरह, सड़क पर मौत होने के बाद तक पटका

भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक व पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीएम संतोष कुमार शर्मा, एसएसपी आदित्य लांग्हे, एसपी देहात अनुज चौधरी, सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी, सीओ शिकोहाबाद जयबिंद गुप्ता, एसडीएम शिकोहाबाद राजेश शुक्ला, इंस्पेक्टर मक्खनपुर चमन शर्मा और सिरसागंज इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना। इस दुखद घड़ी में संवेदना व्यक्त करने के लिए सिरसागंज सपा विधायक सर्वेश यादव (Sarvesh Yadav, SP MLA from Sirsaganj) और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे।

कार के अंदर शराब होने की रही चर्चा

इस घटना में बड़ी बात यह रही है कि कार सवारों ने दो बार ग्रामीणों को टक्कर मारी। ग्रामीणों ने कार सवारों को रोकने का प्रयास किया तो कार सवारों ने ग्रामीणों की ओर ही गाड़ी को दौड़ा दिया। इसके कारण ग्रामीण घायल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि कार सवार नशे की हालात में थे। उनकी कार में शराब भी रखी बताई जाती है। ग्रामीण इसकी चर्चा अस्पताल में भी कर रहे थे।

ग्रामीणों ने कार पर उतारा गुस्सा कार सवारों को भी पीटा

हादसा होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा कार सवारों पर उतरा। ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ ही नहीं की बल्कि कार सवारों की भी पिटाई कर दी। इसके कारण कार सवार घायल हो गए। घायल ग्रामीणों को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस घायल कार सवारों को भी उपचार को जिला अस्पताल लाई है। घायल हुए कार सवारों में अकील पुत्र शकील अहमद, इरफान (30) पुत्र अली खान, गुरफान (30) पुत्र अली खान निवासीगण वजीरपुर दिल्ली हैं।

हादसे में ये हुए घायल

– चंद्रवीर उर्फ चंद्रपाल (35) पुत्र अनारसिंह
– उमाशंकर (40)पुत्र रामब्रजेश
– धीरज (30) पुत्र सुखवीर सिंह
– सोनू (30) पुत्र सुखवीर सिंह 30
– मयंक (11) पुत्र चंद्रवीर
– जगदीश (48) पुत्र रामकुमार
– श्रेयशा देवी (50)
– सपना (12) पुत्री राजा
– मोहिनी (03) पुत्री पंकज
– पूजा (20) पत्नी पंकज
– संगीता (22) पत्नी नीटू
– सुमन देवी (48) निवासीगण छटनपुर थाना नसीरपुर

घायल हुए कार सवार
– अकील पुत्र शकील अहमद
– इरफान (30) पुत्र अली खान
– गुरफान (30)पुत्र अली खान निवासीगण वजीरपुर दिल्ली

मृतकों की सूची
– आकांक्षा (16) पुत्री शिशुपाल
– अंजली (13) पुत्री शिशुपाल
– गुन्नू (10) पुत्री शिशुपाल
– दीपिका उर्फ बबली (19),
– हरीश कुमार (23) पुत्र गंभीर सिंह निवासीगण छटनपुरा थाना नसीरपुर

डीएम फिरोजाबाद संतोष कुमार शर्मा  ने बताया कि थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव छंटनपुरा में गंभीर हादसा हुआ है। इसमें पांच लोगों की मौत हुई है। सभी घायलों का बेहतर उपचार किए जाने के निर्देश दिए गए है। मृतकों के परिजनों को शासन से आर्थिक सहायता दिलाने की पहल की जाएगी। घटना की जांच कराके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...