केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से कांग्रेस व समाजवादी पार्टी की स्वाभाविक चिढ़ रही है। इन दोनों दलों ने इंडी गठबंधन को भी अपने लपेटे में ले लिया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर इन पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, पहले श्रीराम मंदिर का विरोध और अब उसके चढ़ावे पर जांच पूरी होने के पहले बेवजह विरोध कर रहे हैं।
केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से कांग्रेस व समाजवादी पार्टी की स्वाभाविक चिढ़ रही है। इन दोनों दलों ने इंडी गठबंधन को भी अपने लपेटे में ले लिया है।
उनका इस मामले में झूठ, भ्रम और ज़हर फैलाना एक ख़ास शग़ल बन चुका है। पहले श्रीराम मंदिर का विरोध और अब उसके चढ़ावे पर जांच पूरी होने के पहले बेवजह विरोध करके अखिलेश यादव और उनकी ‘लठैतवादी मंडली’ एक प्रकार से घटिया राजनीति कर रहे हैं।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से कांग्रेस व समाजवादी पार्टी की स्वाभाविक चिढ़ रही है। इन दोनों दलों ने इंडी गठबंधन को भी अपने लपेटे में ले लिया है।
उनका इस मामले में झूठ, भ्रम और ज़हर फैलाना एक ख़ास शग़ल बन चुका है। पहले श्रीराम मंदिर का विरोध और अब उसके चढ़ावे पर जांच पूरी होने के…
पढ़ें :- भगवान के ऑडिट से ‘भाजपाई-गिरोह’ बच नहीं पाएगा, इनका लंकाकांड अयोध्या में ही होगा: अखिलेश यादव
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) June 27, 2026
उन्होंने आगे लिखा, SIT जांच के बाद FIR के बाद गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। यह तय है कि दोषी बख़्शे नहीं जाएंगे। लेकिन सनातन और राम विरोधी अपनी कुत्सित मानसिकता का परिचय देने से बाज नहीं आते। उनको ध्यान रखना चाहिए कि 2027 में फिर कमल खिलेगा।
बता दें कि, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर लगातार सियासत गर्म होती जा रही है। विपक्षी दल के नेता लगातार इसको लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि, हम धर्मनिष्ठता और सत्यनिष्ठता के साथ ये संकल्प लेते हैं कि नई सरकार बनाकर ‘अयोध्या’ को एक ऐसी अनुपम-अनुकरणीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहाँ विश्व भर से आए श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अद्वितीय अनुभूति करेंगे।