1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Food Combinations : दूध के साथ ये फूड कॉम्बिनेशन न करें ट्राई, समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है

Food Combinations : दूध के साथ ये फूड कॉम्बिनेशन न करें ट्राई, समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है

कुछ नया खाने और चटखारे के लिए लोग किसी भी फूड के साथ कोई भी कंबीनेशन ट्राई करने लगते है। इस तरह के कंबीनेशन पाचन के लिए समस्या बन जाते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Food Combinations : कुछ नया खाने और चटखारे के लिए लोग किसी भी फूड के साथ कोई भी कंबीनेशन ट्राई करने लगते है। इस तरह के कंबीनेशन पाचन के लिए समस्या बन जाते है। जानकारी न होने की वजह से लोग बेमेल कंबीनेशन का शौक पूरा करने करने की कोशिश करते है। आइये जानते है कि दूध के साथ किन वस्तुओं का कंबीनेशन नहीं बनाना चाहिए और इससे क्या नुकसान हो सकते है।

पढ़ें :- Soybean Chili Recipe: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सोयाबीन चिली, बड़े ही नहीं बच्चे भी कहेंगे वाह

मछली का एक अलग स्वाद होता है जो आमतौर पर दूध की मलाईदार बनावट के साथ अच्छी तरह से मिल नहीं पाता है। इसलिए दूध के साथ मछली या किसी भी प्रकार का मांस खाने से पाचन संबंधी समस्याएं और भारीपन जैसी शिकायत हो सकती है।

दूध और केले का कंबीनेशन राइट नहीं है। दूध प्रोटीन से भरपूर होता है वहीं केले में स्टार्च मौजूद होता है। इसलिए अगर आप इन दोनों का एक साथ सेवन करते हैं तो इससे आपको पाचन संबंधी परेशानी, सूजन और थकान की समस्या पैदा हो सकती है।दोनों को अलग अलग खाना चाहिए।

दूध और खरबूजे को एक साथ खाने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं, विषाक्त निर्माण और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के लिए दोनों को अलग-खाना बेहतर होता है।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...