India Women's T20 World Cup Semi-final Scenario : आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने समीकरण बदल दिये हैं। अब टीम को सेमी-फाइनल में पहुंचने के लिए बाकी बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे। जोकि आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि उन्हें बाकी बचे दो में से एक मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। अगर कंगारू टीम के खिलाफ बड़ी हार मिलती है तो भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
India Women’s T20 World Cup Semi-final Scenario : आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने समीकरण बदल दिये हैं। अब टीम को सेमी-फाइनल में पहुंचने के लिए बाकी बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे। जोकि आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि उन्हें बाकी बचे दो में से एक मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। अगर कंगारू टीम के खिलाफ बड़ी हार मिलती है तो भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
दरअसल, ग्रुप- ए में साउथ अफ्रीका खिलाफ 6 विकेट से मिली हार के बाद हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम 4 अंकों के साथ दो दूसरे पायदान पर है, जबकि अफ्रीकी टीम के भी 4 अंक हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट भारत से बेहतर नहीं है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 6 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। जिसका सेमी-फाइनल में टिकट लगभग पक्का माना जा रहा है। ऐसे में ग्रुप-ए में सेमी-फाइनल में क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम कौन होगी? ये बड़ा सवाल है।
भारत की हार के बाद साउथ अफ्रीका भी ग्रुप-ए से सेमी-फाइनल की दावेदार मानी जा रही है। साउथ अफ्रीका के लिए सेमी-फाइनल की राह आसान नजर आ रही है, क्योंकि उन्हें बाकी दो मैच नीदरलैंड्स और बांग्लादेश जैसी कमजोर टीमों के खिलाफ खेलना है। जबकि भारत को ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। एक हार उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर देगी।