1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी लखनऊ में हाउस अरेस्ट! VIP चीफ का आरोप- निषाद समाज के कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने की कोशिश

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी लखनऊ में हाउस अरेस्ट! VIP चीफ का आरोप- निषाद समाज के कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने की कोशिश

Mukesh Sahani Under House Arrest : विकासशील इंसान पार्टी के चीफ और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुकेश सहनी ने कहा है कि उन्हें लखनऊ स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया है, ताकि वह निषाद समाज के कार्यक्रम में शामिल न हो सकें। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Mukesh Sahani Under House Arrest : विकासशील इंसान पार्टी के चीफ और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुकेश सहनी ने कहा है कि उन्हें लखनऊ स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया है, ताकि वह निषाद समाज के कार्यक्रम में शामिल न हो सकें। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।

पढ़ें :- पटना में किसान-मजदूर और छात्रों का मार्च, जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ डाकबंगला पहुंचे प्रदर्शनकारी

मुकेश सहनी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “लखनऊ स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश प्रशासन ने मुझे हाउस अरेस्ट कर दिया है, ताकि मैं निषाद समाज के कार्यक्रम में शामिल न हो ढूंढ़ूं। उत्तर प्रदेश सरकार ने अघोषित आपातकाल लगा दिया है। किसी प्रतिनिधियों को किसी कार्यक्रम में जाने से रोक सरसर गलत है। यह लोकतंत्र की हत्या और अघोषित आपात स्थिति है। सरकार मुझसे डर चुकी है। सरकार नहीं चाहती कि उत्तर प्रदेश के निषाद समाज की अपनी अलग पहचान बने। उन्हें निषाद समाज के हक और अधिकार के लिए लड़ने और संघर्ष करने वाले नेता से डर है। उन्हें सिर्फ गुलाम चाहिए।”

बिहार के पूर्व मंत्री सहनी ने आगे लिखा, “उत्तर प्रदेश में कुछ नेताओं को गुलाम बनाया गया है और सरकार सोचती है कि प्राप्त के माध्यम से निषाद समाज का वोट ले लेगी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने देंगे। निषाद समाज अब जाग चुका है। हम अपने सम्मान, अधिकार और आरक्षण की लड़ाई आख़िरी दम तक लड़ेंगे। चाहे जितना संघर्ष करना पड़े, हर हाल में निषाद आरक्षण लेकर रहेंगे।”

पढ़ें :- सिवान में RJD नेता को बदमाशों ने बनाया गोली का निशाना, पंचायत से लौटते वक्त हुआ हादसा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...