1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने BLO पर धन उगाही का लगाया आरोप,जांच की मांग

पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने BLO पर धन उगाही का लगाया आरोप,जांच की मांग

पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने BLO पर धन उगाही का लगाया आरोप, जांच की मांग

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: पूर्व विधायक नौतनवा अमन मणि त्रिपाठी ने गुरुवार को उप जिलाधिकारी नौतनवा को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए ग्राम सभा पुरैनिया, विकासखंड नौतनवा में नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी (BLO) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पढ़ें :- Raebareli News : तिलक समारोह में खाना खाने से 40 लोगों को हुई फूड पॉइजनिंग ,अस्पताल में भर्ती

शिकायत पत्र में पूर्व विधायक ने उल्लेख किया है कि क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि संबंधित BLO द्वारा कथित रूप से धन उगाही कर नेपाल के नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है। उन्होंने इस कृत्य को चुनावी प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ बताते हुए तत्काल जांच कर मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है।

त्रिपाठी ने SDM से अनुरोध किया है कि मतदाता सूची में शामिल किए गए नेपाली नागरिकों के नामों को तुरंत निरस्त किया जाए तथा दोषी BLO के विरुद्ध आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मामले की शिकायत के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

पढ़ें :- Ghaziabad Cylinders Exploding : अब गाजियाबाद में 500 झुग्गियों में लगी भीषण आग, एक-एक कर फट रहे सिलिंडर, धमाकों से दहले लोग

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...