1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. उमस भरी गर्मी में घंटों टिका रहेगा फाउंडेशन, जाने आसान और असरदार उपाय

उमस भरी गर्मी में घंटों टिका रहेगा फाउंडेशन, जाने आसान और असरदार उपाय

उमस वाले मौसम में मेकअप करना और उसे लंबे समय तक बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा कुछ समय तक तो ठीक लगता है। लेकिन जैसे ही घर से बाहर निकलते हैं, दुबारा वहीं डलनेस आ जाती है। इसके साथ ही स्किन पैची और ऑयली हो जाती है। उसे हर थोड़ी देर में ठीक करना पड़ता है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। उमस वाले मौसम में मेकअप करना और उसे लंबे समय तक बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा कुछ समय तक तो ठीक लगता है। लेकिन जैसे ही घर से बाहर निकलते हैं, दुबारा वहीं डलनेस आ जाती है। इसके साथ ही स्किन पैची और ऑयली हो जाती है। उसे हर थोड़ी देर में ठीक करना पड़ता है। लेकिन ऐसे मौसम में स्वेट प्रूफ मेकअप किया जा सकता है। चलिए जानते हैं ह्यूमिडिटी के मौसम में फाउंडेशन लगाने के कुछ जरूरी टिप्स—

पढ़ें :- श्री राम मंदिर का चंदा चोरी करने वालों के सबसे बड़े नेता आज पंजाब आकर दे गए ईमानदारी का भाषण: अरविंद केजरीवाल

क्लेंजर और मॉइस्चराइजर से शुरुआत करें

मेकअप करते समय जेन्टल क्लेंजर और लाइटवेट, नॉन ग्रीजी मॉइस्चराइजर सबसे पहले त्वचा पर लगाएं। स्किन को फाउंडेशन लगाने से पहले हाइड्रेशन की जरूरत पड़ती है लेकिन जरूरत के हिसाब से ही फाउंडेशन का इस्तेमाल करें।
चेहरे को डल होने से बचाने के लिए स्किन पर ऑयल एब्जॉर्ब करने वाला मैट प्राइमर इस मौसम के लिए परफेक्ट है।

वॉटरप्रूफ फाउंडेशन चुनें

उमस वाले मौसम में वॉटरप्रूफ फाउंडेशन सबसे अच्छा विकल्प है और इसमें भी अगर फाउंडेशन सिलिकॉन बेस्ड हो तो और भी अच्छा है। स्कीन को हल्का रखने के लिए हयालूरोनिक और नियासिनमाइड जैसे इंग्रेडिएंट उसमें होने चाहिए।

पढ़ें :- हनुमानगढ़ी पर नमाज पढ़ने की बात करने वाले को मालूम होना चाहिए कि इस मंदिर का निर्माण एक मुसलमान ने ही कराया था : बृजभूषण शरण सिंह

फाउंडेशन सेट करने का तरीका

कभी भी फाउंडेशन की एक पतली सी लेयर चेहरे पर लगानी चाहिए। थिन लेयर से स्किन विषम भी नहीं लगेगी। फाउंडेशन लगाने के बाद पाउडर सिर्फ इतना लगाएं कि स्किन ज्यादा भारी भी न बने और ताजगी बनी रहे। पाउडर लगाने के बाद स्पंज का इस्तेमाल करें ताकि वह स्किन में सेट हो जाए। इससे चेहरे पर फाउंडेशन ज्यादा समय तक टिका रहता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...