1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. अब Google अकाउंट नहीं होगा लॉक, नया ‘रिकवरी कॉन्टैक्ट’ फीचर पासवर्ड भूलने पर करेगा मदद

अब Google अकाउंट नहीं होगा लॉक, नया ‘रिकवरी कॉन्टैक्ट’ फीचर पासवर्ड भूलने पर करेगा मदद

गूगल (Google) ने एंड्रॉयड और जीमेल अकाउंट यूजर्स (Gmail Account Users) के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिसका नाम रिकवरी कॉन्टैक्ट है। यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा जो अक्सर पासवर्ड भूल जाते हैं या जिनका फोन खो जाता है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। गूगल (Google) ने एंड्रॉयड और जीमेल अकाउंट यूजर्स (Gmail Account Users) के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिसका नाम रिकवरी कॉन्टैक्ट है। यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा जो अक्सर पासवर्ड भूल जाते हैं या जिनका फोन खो जाता है। इसके जरिए यूजर अपने भरोसेमंद दोस्त या किसी करीबी को अकाउंट रिकवरी के लिए कॉन्टैक्ट के रूप में जोड़ सकता है।

पढ़ें :- Redmi Turbo 5 Sale :  रेडमी टर्बो 5 की बिक्री शुरू, जानें कितना मिलेगा  डिस्काउंट?

कैसे करेगा काम नया फीचर?

इस फीचर के तहत यूजर अपने गूगल अकाउंट (Google Account) में किसी दोस्त या परिवार के सदस्य को ‘रिकवरी कॉन्टैक्ट’ के रूप में जोड़ सकता है। अगर आपका अकाउंट लॉक (Account Locked) हो जाए या पासवर्ड भूल (Forgot Password) जाएं, तो गूगल उस कॉन्टैक्ट को एक यूनिक कोड (Unique Code) भेजेगा। उस कोड की मदद से आप अपनी पहचान वेरिफाई कर दोबारा अपने अकाउंट में लॉगिन कर सकेंगे। यह कोड 15 मिनट तक वैध रहेगा, यानी समय पर इस्तेमाल करना जरूरी होगा।

जानें अकाउंट में कैसे जोड़ें रिकवरी कॉन्टैक्ट?

इसके लिए यूजर को गूगल अकाउंट (Google Account) की सिक्योरिटी सेटिंग (Security Settings) में जाकर ‘रिकवरी ऑप्शन’ चुनना होगा। वहां जाकर नया रिकवरी कॉन्टैक्ट जोड़ा जा सकता है। इसके लिए पहले उस व्यक्ति को इन्वाइट भेजना होगा, और उसके स्वीकार करने के बाद वह कॉन्टैक्ट आपके रिकवरी लिस्ट में जुड़ जाएगा। यूजर अधिकतम 10 कॉन्टैक्ट्स को रिकवरी के लिए जोड़ सकता है। हालांकि, अगर आप किसी कॉन्टैक्ट की मदद से अकाउंट रिकवर करते हैं, तो उसे सात दिनों तक दोबारा रिकवरी कॉन्टैक्ट में नहीं जोड़ा जा सकेगा।

पढ़ें :- 45W SUPERVOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इस दिन भारत में लॉन्च होगा OnePlus N6, चेक करें डिटेल्स

रिकवरी ईमेल और नंबर के मुकाबले कितना बेहतर?

अभी तक गूगल अकाउंट रिकवरी (Google Account Recovery) के लिए ईमेल और फोन नंबर का ही विकल्प देता था, लेकिन इनमें भी सिम स्वैप या फिशिंग अटैक जैसे खतरे बने रहते हैं। ‘रिकवरी कॉन्टैक्ट’ फीचर इस जोखिम को काफी हद तक खत्म करता है, क्योंकि इसमें इंसान की सीधी भागीदारी होती है। यानी अगर आपका सिम कार्ड या फोन नंबर भी हैक हो जाए, तो भी आपका भरोसेमंद कॉन्टैक्ट अकाउंट रिकवर करने में मदद कर सकता है।

जल्द रोलआउट होगा फीचर

गूगल (Google)  ने पुष्टि की है कि आने वाले कुछ हफ्तों में यह नया सुरक्षा फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस कदम से गूगल अकाउंट (Google Account) की सेफ्टी और यूजर एक्सपीरियंस दोनों में सुधार आने की उम्मीद है।

पढ़ें :- Redmi Turbo 5 : रेडमी टर्बो 5 की पहली Sale शुरू! ,  मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...