1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Guava Leaves Hair Mask: बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए अमरुद की पत्तियों से ऐसे तैयार करें हेयर मास्क

Guava Leaves Hair Mask: बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए अमरुद की पत्तियों से ऐसे तैयार करें हेयर मास्क

घने लंबे काले बालों के लिए महिलाएं नजाने क्या क्या जतन करती हैं। घरेलू उपायों से लेकर बाजार में मिल रहे हेयर केयर प्रोडक्ट तक ट्राई कर डालती है। पर मन चाहा परिणाम नहीं मिलता है। आज हम आपको ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे है जिसे लगाने से बाल लंबे और घने हो जाएंगे।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Guava Leaves Hair Mask:  घने लंबे काले बालों के लिए महिलाएं नजाने क्या क्या जतन करती हैं। घरेलू उपायों से लेकर बाजार में मिल रहे हेयर केयर प्रोडक्ट तक ट्राई कर डालती है। पर मन चाहा परिणाम नहीं मिलता है। आज हम आपको ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे है जिसे लगाने से बाल लंबे और घने हो जाएंगे।

पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?

हेयर मास्क बनाने के लिए दस से पंद्रह ताजे फल के पत्ते और एक लीटर पानी ले लें। अब इस पानी को अच्छे से उबाल लें। जब पानी उबलने लगे तो उसमें अमरुद के पत्ते डाल दीजिए। अब इसे पंद्रह से बीस मिनट तक धीमा आंच पर पकने दीजिए। ताकि पत्तों के पोषक तत्व पानी में अच्छी तरह से मिल जाएं।

इसके बाद गैस बंद कर दीजिए और पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप इस पानी को छानकर बोतल में भर लें। अब शैंपू करने के बाद इस पानी से बालों को धोएं और हल्के हाथों से स्कैल्प को मसाज दीजिए। कुछ मिनटों के बाद बालों को साफ पानी से धो लें।

इसे हफ्ते में दो बार कर सकते है। ऐसा करने से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। इसके अलावा अमरूद की पत्ती स्कैल्प इंफेक्शन को भी दूर करती है। स्कैल्प में तेल और गंदगी को हटाने में मदद करता है। यह pH लेवल को बैलेंस रखता है।

पढ़ें :- ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण हैं ये योग, अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाएं कदम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...