1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Gupt Navaratri: आज से शुरु हुए मां दुर्गा के गुप्त नवरात्रि, यह है पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Gupt Navaratri: आज से शुरु हुए मां दुर्गा के गुप्त नवरात्रि, यह है पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

आज 10 फरवरी शनिवार से माघ महीने के गुप्त नवरात्रि शुरु हो रहे है। गुप्त नवरात्रि 18 फऱवरी को समाप्त होगा। नवरात्रि का पावन पर्व साल में चार बार पड़ता है। जिसमें से दो बार गुप्त नवरात्रि पड़ती है और दो बार सामान्य नवरात्रि जब नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है और व्रत रखा जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज 10 फरवरी शनिवार से माघ महीने के गुप्त नवरात्रि शुरु हो रहे है। गुप्त नवरात्रि 18 फऱवरी को समाप्त होगा। नवरात्रि का पावन पर्व साल में चार बार पड़ता है। जिसमें से दो बार गुप्त नवरात्रि पड़ती है और दो बार सामान्य नवरात्रि जब नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है और व्रत रखा जाता है। हिंदू पंचाग के अनुसार गुप्त नवरात्रि माघ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तक चलती है।
गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है जो नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है। मां दुर्गा उसकी सभी मुरादों को पूरा करती हैं। गुप्त नवरात्रि का आज घटस्थापना का मुहूर्त सुबह आठ बजकर 45 मिनट से लेकर सुबह दस बजकर दस मिनट तक रहेगा।
गुप्त नवरात्रि में घट स्थापना उसी तरह की जाती है जैसे चैत्र और शारदीय नवरात्रि में होती है। गुप्त नवरात्रि में नौ दिनों तक सुबह शाम मां दुर्गा की पूजा की जाती है। मां को बताशे और लौंग का भोग जरुर लगाना चाहिए। इतना ही नहीं मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान जैसे चुनरी, चूड़ी , बिंदी और आलता आदि चढ़ाना चाहिए। साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।

पढ़ें :- Surya Grahan 2026 : सूर्य ग्रहण 3 माह बाद लगेगा , अद्भुत खगोलीय घटना की जानें तिथि-समय और सूतक काल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...