1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Guru Gochar 2026 :  देवगुरु बृहस्पति का सबसे बड़ा गोचर आज ,  इन राशियों की बदलेगी किस्मत

Guru Gochar 2026 :  देवगुरु बृहस्पति का सबसे बड़ा गोचर आज ,  इन राशियों की बदलेगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का गोचर विशेष स्थान रखता है। ये ज्ञान, बुद्धि, विवेक, धर्म, संतान और सौभाग्य के कारक हैं। इन्हें पीला रंग, स्वर्ण और शिक्षा का नियंत्रक माना जाता है। आज यानी 31 अक्टूबर 2026 को ज्योतिष शास्त्र की एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण घटना घटित हो रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Guru Gochar 2026 :  ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का गोचर विशेष स्थान रखता है। ये ज्ञान, बुद्धि, विवेक, धर्म, संतान और सौभाग्य के कारक हैं। इन्हें पीला रंग, स्वर्ण और शिक्षा का नियंत्रक माना जाता है। आज यानी 31 अक्टूबर 2026 को ज्योतिष शास्त्र की एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण घटना घटित हो रही है। ज्ञान, भाग्य, शिक्षा और संतान के कारक देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क को छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश (गोचर) कर रहे हैं। गुरु का यह महागोचर करीब 86 दिनों तक रहेगा और यह 24 जनवरी 2027 तक इसी राशि में बने रहेंगे।

पढ़ें :- Guru Gochar 2026 : देव देवगुरु बृहस्पति करने वाले हैं सिंह राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगी बेशुमार दौलत

गुरु बृहस्पति का सिंह राशि में यह गोचर कई राशियों के लिए करियर, व्यापार और धन-लाभ के मामले में नए सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है। सिंह राशि में बैठकर गुरु देव अपनी पांचवीं, सातवीं और नौवीं दृष्टि से अन्य महत्वपूर्ण भावों को देखेंगे, जिससे नौकरी और कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव के संकेत दे सकता है. नौकरी करने वालों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। अगर आप कोई नया स्टार्टअप या नया वेंचर शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा।

सिंह राशि (Leo)
गुरु आपकी ही राशि के लग्न भाव में आ रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नया नेतृत्व, बड़ी जिम्मेदारी या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आपके काम को वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer)
आपके लिए पदोन्नति (Promotion) और वेतन वृद्धि (Appraisal) के मजबूत योग हैं। अगर आप लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में हैं, तो इस दौरान आपको किसी प्रतिष्ठित संस्थान से बड़ा ऑफर मिल सकता है।

पढ़ें :- Guru Gochar 2026 : देवगुरु बृहस्पति बदलने वाले हैं अपनी चाल , इन राशियों की किस्मत चमकेगी

तुला राशि (Libra)
आपकी आय के भाव (11वें भाव) में गुरु का आना करियर में नेटवर्किंग को मजबूत करेगा। बड़े अधिकारियों या प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको करियर में आगे बढ़ने के नए प्लेटफॉर्म मिलेंगे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...