Health Tips : हमारी रसोई में प्याज और लहसुन (Onions and Garlic) का इस्तेमाल इतना आम है कि इनके बिना खाना अधूरा लगता है, लेकिन अगर आप एक महीने के लिए इन्हें पूरी तरह छोड़ दें, तो शरीर में कुछ दिलचस्प बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ अच्छे, तो कुछ थोड़े नुकसानदायक भी।
Health Tips : हमारी रसोई में प्याज और लहसुन (Onions and Garlic) का इस्तेमाल इतना आम है कि इनके बिना खाना अधूरा लगता है, लेकिन अगर आप एक महीने के लिए इन्हें पूरी तरह छोड़ दें, तो शरीर में कुछ दिलचस्प बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ अच्छे, तो कुछ थोड़े नुकसानदायक भी है।
आखिर क्यों खास हैं प्याज और लहसुन?
प्याज में विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी मजबूत करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। लहसुन में एलिसिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है। यह दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक होता है।
एक महीने तक प्याज और लहसुन छोड़ने के फायदे
पाचन तंत्र को आराम : अगर आपको गैस, एसिडिटी या पेट फूलने की समस्या रहती है, तो प्याज और लहसुन छोड़ने से राहत मिल सकती है। कुछ लोगों के लिए ये चीजें पचाना थोड़ा मुश्किल होता है।
सांसों की ताजगी : प्याज और लहसुन में मौजूद सल्फर की वजह से मुंह से बदबू आती है। इन्हें छोड़ने पर आपकी सांसें ज्यादा फ्रेश महसूस होंगी।
मानसिक स्पष्टता : आयुर्वेद के अनुसार, प्याज और लहसुन “तामसिक” फूड माने जाते हैं। इन्हें न खाने से कुछ लोगों को ज्यादा फोकस और मानसिक शांति महसूस हो सकती है।
इसके ये हैं साइड इफेक्ट
इम्यूनिटी पर असर: लहसुन और प्याज दोनों ही इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इन्हें छोड़ने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता थोड़ी कम हो सकती है।
दिल की सेहत पर असर : लहसुन खासतौर पर कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। लंबे समय तक इसे न खाने से हार्ट हेल्थ पर हल्का असर पड़ सकता है।
पोषण की कमी : प्याज और लहसुन में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इन्हें पूरी तरह बंद करने से शरीर में उनकी कमी हो सकती है।
अगर छोड़ रहे हैं तो ये विकल्प जरूर अपनाएं
अगर आप प्याज और लहसुन नहीं खा रहे हैं, तो डाइट में ये चीजें जरूर शामिल करें: अदरक – पाचन और इम्यूनिटी के लिए बढ़िया, हल्दी – सूजन कम करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार, काली मिर्च – स्वाद के साथ-साथ हेल्थ बेनिफिट्स भी देती है।
प्याज और लहसुन छोड़ना पूरी तरह आपकी बॉडी और जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आपको इनसे दिक्कत होती है, तो इन्हें कम करना सही है। लेकिन बिना किसी वजह के इन्हें लंबे समय तक पूरी तरह बंद करना सही नहीं माना जाता। सबसे जरूरी है संतुलित डाइट, ताकि शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते रहे।
रिपोर्ट : कौशिकी गुप्ता