1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Hemant Soren Cabinet : हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार, इन विधायकों को मिली मंत्रिमंडल में मिली जगह

Hemant Soren Cabinet : हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार, इन विधायकों को मिली मंत्रिमंडल में मिली जगह

झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पांच दिन के बाद गुरुवार को हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने मंत्रिमंडल का विस्तार (Cabinet  Expansion) कर दिया है। सोरेन के मंत्रिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पांच, कांग्रेस के चार और आरजेडी के एक मंत्री को जगह दी गयी है।

By santosh singh 
Updated Date

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पांच दिन के बाद गुरुवार को हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने मंत्रिमंडल का विस्तार (Cabinet  Expansion) कर दिया है। सोरेन के मंत्रिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पांच, कांग्रेस के चार और आरजेडी के एक मंत्री को जगह दी गयी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) से दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, योगेंद्र महतो, हफीजुल अंसारी और सुदिव्य सोनू का नाम मंत्री पद के लिए राजभवन भेजा गया है। वहीं कांग्रेस के खाते से इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडे और राधाकृष्ण किशोर मंत्री बनाए गए हैं। इसी तरह आरजेडी से गोड्डा के विधायक संजय प्रसाद यादव को मंत्री बनाया गया है।

पढ़ें :- हम एक ऐसा उत्तर प्रदेश बना रहे हैं, जहां समृद्ध विरासत के साथ भविष्य की तकनीक भी होगी: सीएम योगी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद संथाल परगना से हैं। वहीं अब मुख्यमंत्री को मिलाकर उनकी कैबिनेट में पांच मंत्री संथाल परगना बनाये गये हैं। सोरेन कैबिनेट में दीपिका पांडेय, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन और संजय प्रसाद भी संथाल परगना से ही हैं। झारखंड में संथाल विधानसभा की कुल 18 सीटें हैं। जिसमें से 17 पर इंडिया गठबंधन ने परचम लहराया है।

पढ़ें :- बाबा रामदेव ने Gen-Z का जिक्र कर सरकार को चेताया, बोले- देश में बेची जा रही हैं नौकरियां, कहीं नकल तो कहीं पेपर लीक सुधर जाओ वरना फिर करूंगा आंदोलन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...