1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 06 November ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

06 November ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

06 November ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 06 November का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

06 November ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 06 November का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- रुद्रांश सिंह ने 95 फीसदी अंक हासिल कर आईएससी परीक्षा में लहराया अपनी मेधा का परचम

1763 – ब्रिटिश फौज ने मीरकासिम को हराकर पटना पर क़ब्ज़ा किया।
1813 – मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1844 – स्पेन ने डाेमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया।
1860 – अब्राहम लिंकन अमेरिका के साेलहवें राष्ट्रपति चुने गए।
1903 – अमेरिका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
1913 – दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने के लिए महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया।
1943 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपे।
1949 – यूनान में गृह युद्ध समाप्त हुआ।
1962 – राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।
1990 – नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
1994 – अफ़ग़ानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफ़ग़ान शांति योजना स्वीकृत।
1998 – सियाचिन में युद्धविराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान को नामंजूर।
2000 – ज्योति बसु ने लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद पद छोड़ा।
2004 – रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।
2008 – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रधान ब्याज दर (जीएलआर) और जमादारों के कटौती की घोषणा की।
2013 – सीरिया के दमस्कस में आत्मघाती विस्फोट में आठ मरे, 50 घायल।
इराक की राजधानी बगदाद में आत्मघाती हमला, 15 मरे।
2013- महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा की गई।

6 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1986 – भाविना पटेल – भारत की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।
1956 – जितेन्द्र सिंह (भाजपा) – वह भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1939 – विजय कुमार कार्णिक – भारतीय वायु सेना में पायलट थे।
1937 – यशवंत सिन्हा – पूर्व सिविल सेवा अधिकारी व राजनेता रहे हैं।

6 नवंबर को हुए निधन

पढ़ें :- BHU and BFSU Pali Studies :  भारत–चीन शैक्षणिक सहयोग की नई पहल: पाली अध्ययन में BHU और BFSU आए साथ

2010 – सिद्धार्थ शंकर राय – पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
1985 – संजीव कुमार, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1951 – एच. जे. कनिया – स्वतंत्र भारत के प्रथम मुख्य न्यायाधीश थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...