1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 10 November ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

10 November ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

10 November ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 10 November का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

10 November ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 10 November का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- रुद्रांश सिंह ने 95 फीसदी अंक हासिल कर आईएससी परीक्षा में लहराया अपनी मेधा का परचम

1885 – गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
1950 – अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।
1951 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 96 को स्वीकार किया।
1970 – फ्रांस के भूतपूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स द गॉल का देहांत।
1983 – बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरूआत की।
1989 – जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू।
1994 – पुलिस ने श्रीयंत्र टापू (श्रीनगर) टापू में पहुँचकर अपना कहर बरपाया।
1995 – न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
1997 – चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।
2000 – गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ।
2001 – भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।
2002 – आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट जीता।
2004 – झेंगझोऊ चीन का आठवाँ सबसे पुराना शहर घोषित।
2005 – चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की। जार्डन के तीन होटलों में विस्फोट में 57 लोगों की मृत्यु।
2006 – कोलम्बो में श्रीलंका के तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या कर दी गई।
2007 – एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।
2008 – भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये। भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्राफी जीती। सार्वजनिक क्षेत्र की आन्ध्रा बैंक ने अपनी मुख्य उधारी दर (पीएलआर) में 0.75% की कटौती की।
नासा ने मंगल ग्रह के लिए अपने फ़ीनिक्स मिशन के समापन की घोषणा की।

10 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1483 – मार्टिन लूथर – ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले।
1909 – जॉनी मार्क्स – अमेरिकी संगीतकार और गीतकार।
1848 – सुरेन्द्रनाथ बनर्जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक और पार्टी के सम्मानित नेता।
1920 – दत्तोपन्त ठेंगडी, राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक।
1920 – सदानंद बकरे – भारत के प्रसिद्ध शिल्पकार, चित्रकार व मूर्तिकार थे।
1954 – डोनकुपर रॉय – मेघालय के भूतपूर्व दसवें मुख्यमंत्री रहे थे।
1954 – जॉय गोस्वामी – बंगाली भाषा के विख्यात भारतीय कवि हैं।
1951 – मनमोहन महापात्र – उड़िया फ़िल्मों के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक थे।
1963 – रोहिणी खादिलकर – एशियाई शतरंज चैम्पियनशिप (1981) जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला हैं।
1871 – सच्चिदानन्द सिन्हा – भारत के प्रसिद्ध सांसद, शिक्षाविद, अधिवक्ता तथा पत्रकार थे।

10 नवंबर को हुए निधन

पढ़ें :- BHU and BFSU Pali Studies :  भारत–चीन शैक्षणिक सहयोग की नई पहल: पाली अध्ययन में BHU और BFSU आए साथ

2020 – सत्यजीत घोष – भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी थे।
1240 – इबने अरबी – अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि, साधक और विचारक।
1908 – कनाईलाल दत्त – भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक।
2013 -विजयदान देथा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार
1931 – गंगाप्रसाद अग्निहोत्री – हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
1995 – फजल ताबिश – भोपाल के प्रसिद्ध शायर थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...