1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 12 November ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

12 November ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

12 November ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 12 November का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

12 November ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 12 November का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- रुद्रांश सिंह ने 95 फीसदी अंक हासिल कर आईएससी परीक्षा में लहराया अपनी मेधा का परचम

1781 – अंग्रेजो ने नागापट्टनम पर क़ब्ज़ा किया।
1847 – ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयाेग किया।
1918 – ऑस्ट्रिया एक गणतंत्र बना।
1925 – अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1930 – लंदन में पहली बार गोलमेज सम्मेलन की शुरुअात इसमें 56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।
1936 – केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।
1953 – इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1956 – मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1963 – जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोग मारे गये।
1967 – इंदिरा गाँधी को प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
1969 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अलग करने की घोषणा की गई थी।
1974 – दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित।
1990 – जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनरोहण।
1995 – नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।
2001 – न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 260 यात्री मारे गए।
2002 – संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नयी शांति योजना तैयार की।
2005 – ढाका में 13वाँ दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ। भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद को समाप्त करने का आह्वान किया।
2007 – सऊदी के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के पहले ख़रीददार बने।
2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम के-15 का बालासोर से सफल परीक्षण किया गया। देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ।
2009 – भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के ‘अतुल्य भारत’ अभियान को वल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया।

12 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1966 – राजीव संधू – ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी थे।
1943 – बी. एन. सुरेश – भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं।
1896 – सालिम अली, भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी
1940 – अमजद ख़ान, प्रसिद्ध अभिनेता।
1934 – दिलीप महलानबीस – भारतीय बाल रोग विशेषज्ञ थे, जिन्हें डायरिया संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए ओआरएस के उपयोग की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है।
1915 – अख़्तरुल ईमान – उर्दू नज़्म के नए मानक स्थापित करने वाले अद्वितीय शायर थे।
1911 – अमलप्रवा दास – एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता थीं।

12 नवंबर को हुए निधन

पढ़ें :- BHU and BFSU Pali Studies :  भारत–चीन शैक्षणिक सहयोग की नई पहल: पाली अध्ययन में BHU और BFSU आए साथ

1946 – मदनमोहन मालवीय – महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक भी थे।
1986 – भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा – भारत के भूतपूर्व छठवें मुख्य न्यायाधीश थे।
2012 – लल्लन प्रसाद व्यास – भारत के जाने-माने समाज सुधारक थे।
2018 – अनंत कुमार – बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से सांसद थे।
2020 – आसिफ़ बसरा – भारतीय सिने अभिनेता और टीवी कलाकार थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...