1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 14 November ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

14 November ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

14 November ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 14 November का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

14 November ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 14 November का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- IIT बॉम्बे सुसाइड केस, साहिल वाकोडे के माता-पिता से राहुल गांधी की बातचीत, हर संभव मदद का भरोसा

1681 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।
1922 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू किया। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी।
1973 – ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने आम नागरिक से शादी की। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।
1999 – संयुक्त राष्ट्र एक माह के भीतर अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को सं.रा. अमेरिका या किसी तीसरे देश को न सौंपने के कारण तालिबान पर प्रतिबंध लागू, राष्ट्रमंडल सम्मेलन (डरबन, दक्षिण अफ़्रीका) द्वारा पाकिस्तान को निलम्बित करने की घोषणा।
2002 – चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2006 – भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जतायी।
2007 – डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फ़ाग रासमुस्सेन ने लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।
2008 – पूर्व केन्दीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत पांजा का निधन। मून इम्पैक्ट प्रोब चाँद की सतह पर उतरा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव सम्पन्न हुआ।
2009 -मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतर गए। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है।

14 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1993 – विकास ठाकुर – लुधियाना, पंजाब से आने वाले भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) हैं।
1992 – अमिया कुमार मलिक – भारतीय धावक हैं।
1948 – सिंधुताई सपकाल – अनाथ बच्चों के लिए कार्य करने वाली मराठी सामाजिक कार्यकर्ता थीं।
1946 – पुखराज बफाना – भारतीय डॉक्टर हैं जो बाल रोग विशेषज्ञ और किशोर स्वास्थ्य सलाहकार हैं।
1942 – इंदिरा गोस्वामी – असमिया साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर थीं।
1926 – पीलू मोदी – स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक थे।
1922 – बुतरस घाली – संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव थे।
1889 – जवाहरलाल नेहरू, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री।

14 नवंबर को हुए निधन

पढ़ें :- 69,000 Teacher Recruitment Case : सुप्रीम कोर्ट में आज भी लंबी चली सुनवाई, कल भी जारी रहेगी बहस

2021 – सत्यव्रत शास्त्री – संस्कृत भाषा के विद्वान एवं महत्वपूर्ण मनीषी रचनाकार हैं।
2011 – शरद कुमार दीक्षित – भारतीय मूल के अमेरिकी प्लास्टिक सर्जन थे।
1967 – सी. के. नायडू – भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान।
2013 -हरिकृष्ण देवसरे, प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक
2010 – लक्ष्मीचंद जैन – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।
1977 – भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद – प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...