1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 26 November ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

26 November ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

26 November ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 26 November का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

26 November ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 26 November का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- रुद्रांश सिंह ने 95 फीसदी अंक हासिल कर आईएससी परीक्षा में लहराया अपनी मेधा का परचम

1885 – पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गयी।
1932 – महान् क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार रन बनाये।
1948 – नेशनल कैडेट कोर की स्थापना हुई।
1949 – आजाद भारत के संविधान पर संविधान सभा के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किया।
1960 – भारत में पहली बार कानपुर एवं लखनऊ के बीच एसटीडी सेवा शुरु हुई।
1967 – लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोग मरे।
1984 – इराक एवं अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।
1996 – मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ को अंतरिक्ष में भेजा (7 नवम्बर); संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक के संदर्भ में ‘आयल फ़ॉर फ़ुड डील’ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।
1997 – पाक सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने मुख्य न्यायाधीश को निलम्बित किया।
1998 – तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफ़ा दिया, कंबोडिया के वर्तमान प्रधानमंत्री हुनसेन को औपचारिक रूप से पुन: देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया, माहे (सेशल्स) में इस्रायल की ‘लीनोर अबार्गिल’ 1998 की ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।
टोनी ब्लेयर आॅयरलैंड की संसद को संबोधित करने वाले पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने।
2001 – नेपाल में 200 माओवादी विद्रोही मारे गये; देश में आपातकाल लागू।
2002 – बीबीसी के सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गये।
2006 – इराक बम धमाके में 202 लोगों की जान गई।
2008 – भारत के मुंबई नगर में आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने ताज होटल में घुसकर अनेक अतिथियों को बंधक बना लिया। इसे भारतीय सेना ने तीन दिनों की कार्यवाई के पश्चात् मुक्त करा लिया।
मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में 164 लोग मरे, 250 से अधिक घायल।
2012 – सीरिया में हवाई हमले में दस बच्चों की मौत, 15 घायल।
अरविंद केजरीवाल ने एक नये राजनैतिक दल आम आदमी पार्टी का गठन किया।

26 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1952 – मुनव्वर राणा – भारतीय उर्दू कवि थे। उनकी कविता ‘शहदबा’ के लिए 2014 में ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ मिला था।
1944 – विनोद कुमार दुग्गल – भारतीय राज्य मणिपुर तथा मिज़ोरम के राज्यपाल रहे हैं।
1917 – बीरेन मित्रा – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा के मुख्यमंत्री रहे थे।
1919 – राम शरण शर्मा – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद।
1921- वर्गीज कुरियन, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक
1923 – वी. के. मूर्ति – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र
1926 – यशपाल (वैज्ञानिक) – भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद थे।
1926- रवि राय, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
1881 – नाथूराम प्रेमी – प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक।

26 नवंबर को हुए निधन

पढ़ें :- BHU and BFSU Pali Studies :  भारत–चीन शैक्षणिक सहयोग की नई पहल: पाली अध्ययन में BHU और BFSU आए साथ

2014 – तपन राय चौधरी – प्रसिद्ध इतिहासकार।
2008 – हेमंत करकरे – 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख थे।
2008 – विजय सालस्कर – मुंबई पुलिस में सेवारत एक वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...