Horoscope, 5 December 2025 : 5 दिसंबर दिन शुक्रवार को चंद्रमा के अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर कर शशि योग (Shashi Yoga) का निर्माण हो रहा है। इसे गौरी योग भी कहा जाता है। इस योग से धन-संपत्ति और करियर में प्रगति मिलती है। वृषभ राशि में चंद्रमा का यह गोचर कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।
Horoscope, 5 December 2025 : 5 दिसंबर दिन शुक्रवार को चंद्रमा के अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर कर शशि योग (Shashi Yoga) का निर्माण हो रहा है। इसे गौरी योग भी कहा जाता है। इस योग से धन-संपत्ति और करियर में प्रगति मिलती है। वृषभ राशि में चंद्रमा का यह गोचर कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। चंद्रमा जब वृषभ राशि में प्रवेश करता है, तो व्यक्ति के अंदर स्थिरता बढ़ती है और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है। ऐसे में करियर, धन और निजी संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हैं कि शुक्रवार के दिन शशि योग का प्रभाव सभी 12 राशियों के कैसे रहेगा हाल?
मेष राशि – आज रुका हुआ धन मिलेगा, सम्मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, सेहत बेहतर रहेगी। दिन दान-पुण्य आदि के लिए शुभ।
वृषभ राशि – आज अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। आज किन्तु खर्चों में सतर्कता रखें।
मिथुन राशि – आज स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना रहेगा। आज वैवाहिक या पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। वाणी में संयम रखें।
कर्क राशि – आज धन-लाभ संभव है। आज रुके काम पूरे होंगे, यात्रा और अन्य कामों में सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि – आज करियर या व्यवसाय में प्रगति, पारिवारिक सुख, शुभ कामों की शुरुआत हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
कन्या राशि – आज काम में थोड़ा सुधार हो सकता है, लेकिन काम ज्यादा होने की वजह से व्यस्तता रहेगी। आज मानसिक शांति बनाए रखें।
तुला राशि – आज निजी और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनेगा। आज व्यापार-कार्य में भाग्य साथ दे सकता है। रिश्तों में मेल-जोल अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि – आर्थिक अवसर मिल सकते हैं, परिवार में शुभ काम हो सकते हैं। किन्तु गुस्से पर नियंत्रण रखें, मानसिक रूप से संयमित रहें।
धनु राशि – आज लम्बे समय से पड़े काम पूरे होंगे। आज नए व्यावसायिक व नौकरी-संबंधी अवसर मिल सकते हैं। पर स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर राशि – आज धन-लाभ के योग बने हुए हैं। आज पूर्व बाधित कार्य पूरे हो सकते हैं। पर वाहन-संपत्ति या बड़े खर्चों में सावधानी रखें।
कुम्भ राशि – ऑफिस या काम-धंधे में रचनात्मक विचार सफलता दे सकते हैं। मित्रों व रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। प्रेम-संबंधों में संवाद से रिश्ते मजबूत होंगे।
मीन राशि – आर्थिक स्थिति सुधर सकती है; कला, लेखन या रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। आज प्रेम-जीवन में समझ बढ़ेगी। पर खान-पान हल्का रखें।