1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 02 जनवरी 2026 का राशिफल: रुके हुए काम होंगे पूरे, नौकरी से जुड़े मिल सकते हैं नए अवसर…जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

02 जनवरी 2026 का राशिफल: रुके हुए काम होंगे पूरे, नौकरी से जुड़े मिल सकते हैं नए अवसर…जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

आज का राशिफल 02 जनवरी 2026

By शिव मौर्या 
Updated Date

02 जनवरी 2026 का राशिफल: शुक्रवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…वृषभ राशि के लोगों को नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारियों के अवसर मिल सकते हैं।

पढ़ें :- 05 अगस्त 2026 का राशिफल: मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि के लिए आज का दिन है खास

मेष – आज का दिन संपत्ति व वित्त लाभ और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आज निवेश या खरीद-फरोख्त के अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं।

वृषभ – आज कामकाज सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारियों के अवसर मिल सकते हैं। संबंधों में भी सामंजस्य रहेगा और भाग्य आपका साथ देगा।

मिथुन – आज दिन सामान्य रहेगा। व्यवसायिक योजनाओं में लाभ के योग हैं परंतु किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। मित्रों से व्यवहार में संयम रखें।

कर्क – आज कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा तथा मित्रों से सहयोग मिलेगा। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

पढ़ें :- 03 अगस्त 2026 का राशिफल: सावन के पहले सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा

सिंह – आज आप धन लाभ व शुभ समाचार का अनुभव कर सकते हैं। अटके कार्य पूरे होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और नौकरी से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं।

कन्या – सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। आपके प्रयासों से नए अवसर मिलेंगे और जीवनसाथी के साथ तालमेल भी अच्छा रहेगा। धन-लाभ के कुछ स्रोत खुल सकते हैं।

तुला – आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज आय में वृद्धि होगी तथा इच्छाओं की पूर्ति की संभावना है। संपत्ति या निवेश के अच्छे मौके मिल सकते हैं।

वृश्चिक – आज आपके लिए दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए प्रयास जारी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और बाहर के खाने-पीने से बचें।

धनु – आज भाग्य आपका साथ देगा, व्यापार अच्छा रहेगा तथा परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। आज आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ के संकेत हैं।

पढ़ें :- 02 अगस्त 2026 का राशिफल: इन राशि के लोगों को रविवार के दिन मिलेगी सफलता, रुके हुए कार्य होंगे पूरे

मकर – आज रचनात्मक कार्यों में सफल रहेंगे और सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। किसी संपत्ति संबंधी फैसले से पहले सोच-विचार करें।

कुंभ – आज आप संतुलित निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। आज संबंधों में सामंजस्य रहेगा तथा आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षण बढ़ सकता है।

मीन – आज रुका हुआ धन वापस मिलने या नए आय स्रोत स्थापित होने की संभावना है। व्यापार और करियर में वृद्धि के संकेत हैं तथा शुभ समाचार मिल सकते हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...