आज का राशिफल 01अक्टूबर 2025
01 अक्टूबर 2025 का राशिफलः बुधवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों का आज का दिन व्यस्त रहेगा।
मेष – आज आपका आत्मविश्वास ऊँचाई पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य की रूपरेखा बनेगी।
वृषभ – धन लाभ की संभावना है लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। घर-परिवार में मेलजोल का वातावरण रहेगा। व्यवसाय में साझेदारी से लाभ होगा।
मिथुन – आज का दिन व्यस्त रहेगा। आज काम की अधिकता से थकान महसूस होगी, लेकिन परिणाम अच्छे रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कर्क – आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आज छात्रों के लिए दिन शुभ है।
सिंह – आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं।
कन्या – आज धैर्य और संयम से काम लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के योग हैं लेकिन सावधानी जरूरी है। आज धन निवेश सोच-समझकर करें।
तुला – आज प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार में लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक – आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घरेलू मामलों में थोड़ी अनबन संभव है। आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
धनु – आज भाग्य आपका साथ देगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विदेश यात्रा या पढ़ाई के अवसर मिल सकते हैं।
मकर – आज आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। घर में किसी बड़े सदस्य की सलाह उपयोगी रहेगी। नौकरी में मेहनत का फल मिलेगा।
कुंभ – आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। आज जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
मीन – आज मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी-पेशा लोगों को प्रमोशन या इनाम मिलने की संभावना है।