1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 14 अक्टूबर 2025 का राशिफलः आज शुभ अवसर मिल सकते हैं, नए कामों की शुरुआत हो सकती…जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन?

14 अक्टूबर 2025 का राशिफलः आज शुभ अवसर मिल सकते हैं, नए कामों की शुरुआत हो सकती…जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन?

आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2025

By शिव मौर्या 
Updated Date

14 अक्टूबर 2025 का राशिफलः मंगलवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों को आज आनंद की अनुभूति होगी।

पढ़ें :- 03 मार्च 2026 का राशिफल: पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है...जानिए आप भी क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष – आज कार्यक्षेत्र में सकारात्मक रहेगा। प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन-संपत्ति की स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी।

वृषभ – आज भाग-दौड़ अधिक रहेगी। किसी भी डाक्यूमेंट या हस्ताक्षर करने के पहले उसे ध्यान से पढ़ें। धन लेन-देन में सतर्क रहें।

मिथुन – आज आनंद की अनुभूति होगी। नौकरी या व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। आज अत्यधिक हंसी-मजाक कुछ दिक्कतें पैदा कर सकती है।

कर्क – आज मूड कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। परिजनों से मेल-मिलाप अच्छा रहेगा। भूमि-भवन आदि मामलों में सफलता मिलेगी।

पढ़ें :- 02 मार्च 2026 का राशिफल: इन राशि के लोगों का आज कार्य क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा

सिंह – व्यवसाय या नौकरी में योजनाएं बनेगी, लेकिन घमंड या अहंकार से विवाद हो सकते हैं। दूसरों के साथ मेलजोल बढ़ाएं।

कन्या – आज शुभ अवसर मिल सकते हैं, नए कामों की शुरुआत हो सकती है। लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।

तुला – आज आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। कुछ यात्राएं भी हो सकती हैं। काम और व्यक्तिगत जीवन दोनों में संतुलन रखना होगा।

वृश्चिक – आज लाभ योग हैं। कामों में गति आएगी और परेशानियां कम होंगी। अधिकारियों की प्रशंसा मिल सकती है।

धनु – आज मानसिक तनाव हो सकता है। कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में पक्ष अनुकूल रहेगा। धन लाभ की संभावना है।

पढ़ें :- 27 फरवरी 2026 का राशिफल: इन राशियों के लिए आज उत्साह से भरा दिन है, नई योजनाओं को लेकर आप अग्रसर रहेंगे

मकर – आज आत्म-चिंतन का दिन है। बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है। लेकिन शारीरिक थकावट हो सकती है।

कुम्भ – आज विरोधी परास्त होंगे। रुके कामों में गति आएगी। धन लाभ हो सकता है।

मीन – आज प्रतियोगी परीक्षाओं या परीक्षा संबंधी मामलों में सफलता संभावित है। व्यापारियों को लाभ होगा।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...